RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

वैशाली:मतदाता सूची में युवाओं का नाम जोड़ने को लेकर अभियान।

वैशाली/ बिहार 10 अक्टूबर। मतदाता सूची में युवाओं का नाम जोड़ने के लिए जिलाधिकारी, वैशाली के विशेष पहल पर जिला के युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी युवा जो 18 वर्ष की आयु पूरा कर लिया है या 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाला है, का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए।
इसके लिए पिछले वर्षों में 12वीं परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्राओं के चालीस हजार अभिभावकों का नाम,पता एवं मोबाइल नंबर जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त किया गया है । जिला के सभी प्रखंडों में 120 से अधिक कर्मियों के द्वारा उक्त अभिभावकों से मोबाइल पर संपर्क स्थापित कर उनसे उनके बच्चों का नाम मतदाता सूची में होने अथवा नहीं होने की जानकारी प्राप्त की जा रही है और मतदाता सूची में नाम जोड़ने संबंधी प्रक्रिया बताई जा रही है। नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र- 6 की जानकारी, ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन ऐप तथा नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल(nvsp.in) की विस्तृत जानकारी सहित स्थानीय बीएलओ के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस अभियान में जिला के सभी प्रखंडों में विगत 3 अक्टूबर से प्रतिदिन कॉल किया जा रहा है।
आज जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंडों से कॉल करने वाले सभी 120 कर्मियों के साथ बैठक कर सभी जरूरी जानकारी प्राप्त की गई और निर्देश दिया गया की 15 अक्टूबर तक जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उसकी ऑनलाइन प्रविष्टि कर दी जाए।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

नालंदा:कैंसर से जूझते हुए शोध पूरा करने वाली वर्षा कुमारी को पीएचडी उपाधि।

rktvnews

दीये के साथ जल रहे हैं कुम्हारों के दिल।

rktvnews

बागपत:सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: डी श्रेणी वाले विभागों को जिलाधिकारी ने जारी की प्रतिकूल प्रविष्टि।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!निर्वाचन कार्य को लेकर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश को बनाएंगे देश की मिल्क केपिटल,सरकार खरीदेगी दूध, पशुपालकों को दिलाएगी दूध का समुचित दाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment