RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हौसलों को बुलंद कर बेरोजगारी को मात दे युवा पीढ़ी: रघुपति यादव

आरा/भोजपुर 10 नवंबर। हौसलों को बुलंद कर बेरोजगारी को मात दे युवा पीढ़ी उक्त बातें आज जिले के बड़हरा विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी सह जन अधिकार पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रघुपति यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सरैया बाजार में एक साइबर कैफे के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होते हुए कहा।
रघुपति यादव ने मतेंद्र कुमार और देवेंद्र कुमार द्वारा संचालित आर्यन साइबर कैफे का फीता काट शुभारंभ करते हुए वहां उपस्थित जन समुदायों को संबोधित करते हुए कहा की आज देश स्तर पर बेरोजगारी चरम पर है और इसका हल भी हमें स्वयं निकालने की जरूरत है उन्होंने  कहा की आज हम अभिवावकों के साथ साथ छात्रों को भी अपनी कौशल क्षमता को परखने की जरूरत है। हर युवा के अंदर कई प्रतिभाएं छुपी होती है किसी के अंदर कृषि के प्रति रुझान होता है,कोई नौकरी को अपनी जीविका बनाना चाहता है तो कोई स्वरोजगार कर लोगो को भी रोजगार देना चाहता है बस हमें उसी चाह को बेरोजगारी के खिलाफ हथियार बनाने की जररूत है। उन्होंने कहा की रोजगार का मतलब सिर्फ सरकारी नौकरी ही नही होती वो हर चीज रोजगार में आती है जिसे ईमानदारी से करते हुए हम अपना और अपने परिवार के पोषण के साथ साथ सामाजिक दायित्वों की भी पूर्ति करते हैं।
रघुपति यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की रोजगार को सफल और सार्थक करने के लिए कार्यों के प्रति ईमानदारी ,बेहतर सुविधा और व्यवसायिक अपडेट रहने की जरूरत है फिर कोई भी मंजिल आपके लिए कठिन नहीं होगी।
इस दौरान मुख्य रूप से योगेंद्र यादव,जवाहिर यादव,नंद किशोर यादव,मनोज पांडे,संतोष ठाकुर,नेपाली यादव,ऋतिक सोनी उपस्थित थे।

Related posts

पंचकूला:पुण्यश्लोक अहिल्या बाईं होल्कर को समर्पित “राष्ट्रीय कवयित्री सम्मेलन” व सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप:शाहबाद हीरोज एथलेटिक क्लब के मोनू कुमार का शानदार गोल बना चर्चा का विषय।

rktvnews

अंतरिक्ष की नई उड़ान: एक्सिओम-4 और भारत की वैश्विक पहचान।

rktvnews

राष्ट्रपति ने अधिवक्ता मंजूषा अजय देशपांडे को बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में दो वर्ष की अवधि के लिए किया नियुक्त।

rktvnews

देवघर:बाल सुधार गृह-सह-संप्रेक्षण गृह के बच्चियों के प्रति संवेदनशील होकर करें कार्य: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

गढ़वा:SIS GTO (अधिकारी सेवा ) बैच के प्रशिक्षण का अमन कुमार पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment