RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:झूठ का पुलिंदा है आरके सिंह का कथित रिपोर्ट कार्ड : सुदामा प्रसाद

सुदामा प्रसाद संग समर्थन में राजद पूर्व विधायक अनवर आलम ने सदर प्रखंड के कई गांवों में किया जनसम्पर्क।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई।इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आज आरा सदर प्रखंड में बड़का डुमरा, सारँगपुर, सनदिया रामनगर, रामापुर, कौशिक दुलारपुर, पैठानपुर, गंगहर, खुशीहालपुर, कुंडीया, बेलघाट, महुली, धोबहा, बाघी पाकड़, सलेमपुर बाजार, अगरसंडा लाल बाजार, तेनुआ, धमार आदि गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाते हुए दर्जनों नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया।
इस दौरान नौजवानों समेत हर उम्र और हर समुदाय के लोगों ने भारी तादाद में जुटकर जगह-जगह फूल-मालाओं और जोशीले नारों के साथ उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि संघ-भाजपा परिवार बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान को पुराना बताते के हुए उसकी जगह मनुस्मृति को लाना चाहता है।
सुदामा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के विकास में फिसड्डी साबित हुए आरके सिंह ने भारी जनदबाव के बाद सोशल मिडिया पर जो एक कथित रिपोर्ट कार्ड डाला है, वह झूठ का पुलिंदा है। झूठ बोलने के मामले में वे प्रधानमंत्री मोदी को भी पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के दावों की हवा निकल जाने के बाद अब वे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और दुनिया में पहले नम्बर पर पहुंचा देने के झूठे सपने दिखाने लगे हैं।
सुदामा प्रसाद ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी और उनके सांसद की विदाई तय कर दी है। देश में भारी बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी शासन के दस साल देश में तबाही व बर्बादी के साल रहे। चार चरणों के चुनाव ने उनकी विदाई तय कर दी है। आरा मोदी सरकार को ऐसा जोरदार धक्का देगा कि भाजपा फिर कभी सत्ता में नहीं लौट पाएगी।
जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक अनवर आलम, माले के आरा विधानसभा प्रभारी विजय ओझा, राजद के प्रखंड अध्यक्ष मदन यादव, वीआइपी के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश बिंद, भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी, कांग्रेस नेता वीरेंद्र राय, जिला पार्षद भीम यादव, हरिफ़न यादव व धनन्जय यादव, सीपी चरकवर्ती आदि दर्जनों नेता मौजूद थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उमरिया में हाथियों की मृत्यु की घटना पर उठाए सख्त कदम।

rktvnews

26 मई 2023 को कानपुर हवाई अड्डे को मिलेगा अधिक यात्री क्षमता वाला एक नया सिविल एन्क्लेव।

rktvnews

भोपाल:सनातन संस्कृति सर्वाधिक प्राचीन और समृद्ध है : डा.रविंद्र शुक्ल

rktvnews

भोजपुर: पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ एन विजया लक्ष्मी का भोजपुर दौरा,की बैठक।

rktvnews

तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे….एक शाम रफ़ी के नाम।

rktvnews

वैशाली: इंटर परीक्षा में राज्य स्तर पर वाणिज्य और कला संकाय के टॉपरों को डीएम ने किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment