RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रांची:मुख्यमंत्री और सिटी-सह-ट्रैफिक एसपी को आगामी पर्व-त्यौहार को देखते हुए सफाई, सैनिटाइजेशन, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के संबंध में फेस ने दिया ज्ञापन।

रांची/झारखंड 9 अक्टूबर।फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला और महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने  मुख्यमंत्री-सह-गृह मंत्री-सह-नगर विकास एवं आवास विभाग और रांची के सिटी एसपी-सह-ट्रैफिक एसपी को आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली, छठ और क्रिसमस, इत्यादि पर्व-त्यौहार को देखते हुए राजधानी रांची सहित झारखंड के शहरों की साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, छठ घाटों की सफाई एवं सुव्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मति, चापाकल की मरम्मति, खराब पड़े सीसीटीवी कैमरा की मरम्मति, सुगम ट्रैफिक व्यवस्था, ताकि नो-एंट्री, इत्यादि में वाहनों का प्रवेश पर रोक को सुनिश्चित किया जा सके, इत्यादि जन सरोकार के मुद्दों को लेकर ज्ञापन प्रेषित करते हुए व्यापक जनहित में मांग किया है कि पर्व-त्यौहार के पूर्व उक्त व्यवस्थाओं को ठीक किया जाय, जिससे जनता को असुविधा न हो। पर्व-त्यौहार के समय अत्यधिक भीड़भाड़ और अव्यवस्था होने से व्यापारियों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और अपराधी किस्म के लोग पॉकेटमारी और छीनाझपटी जैसे अपराध कारित करते हैं, जिससे काफी नुकसान होता है, जिसे नियंत्रित करने के लिए पूर्व में ही प्रयास करना जरूरी है।

Related posts

भोजपुर:सीडी रेसियो कम होने पर डीडीसी डॉ अनुपमा सिंह जिला बैंकर्स समीक्षा बैठक में जतायी नाराजगी।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : गरियाबंद के प्रगतिशील कृषक अवनीश पात्र राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

संविधान दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री ने भारत के संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

गढ़वा:प्रशासी अधिकारी की सेवानिवृत्ति पर विदाई-सह- सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने मोटर साइकिल से शराब की तस्करी कर रहे 2 युवकों को शराब के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment