RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए दो यूरोपीय देशों इटली और फ्रांस का दौरा करेंगे।

नई दिल्ली/8 अक्टूबर।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 09 से 12 अक्टूबर, 2023 तक इटली और फ्रांस का दौरा करेंगे। अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण के दौरान, रक्षामंत्री रोम में इटली के रक्षामंत्री गुइडो क्रिसेटो से मुलाकात करेंगे। मार्च 2023 में इटली के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान भारत और इटली के बीच संबंधों को रणनीतिक भागीदारी तक बढ़ाया गया था।
यात्रा के दूसरे और अंतिम चरण के दौरान, राजनाथ सिंह पेरिस में अपने समकक्ष, फ्रांसीसी सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ 5वीं वार्षिक रक्षा वार्ता में सम्मिलित होंगे। भारत और फ्रांस ने हाल ही में रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया था। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण औद्योगिक सहयोग सहित सशक्त और व्यापक द्विपक्षीय रक्षा संबंध हैं।
रोम और पेरिस में, रक्षामंत्री औद्योगिक सहयोग के संभावित अवसरों पर चर्चा करने के लिए रक्षा उद्योग के सीईओ और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Related posts

रामगढ़:मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक।

rktvnews

मड़नपुर अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन की तैयारियां पूरी।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए की उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति की ईद-उज-जुहा की पूर्व संध्या पर बधाई।

rktvnews

दरभंगा:डीएम की लक्ष्य केअनुरूप आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु वीडियो कांफ्रेसिंग

rktvnews

भोजपुर : फुटाब अध्यक्ष व महासचिव ने वेतन भुगतान हेतू शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

Leave a Comment