RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

दरभंगा:67वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल (अण्डर-19) खेल प्रतियोगिता के लिए जिले से 15 प्रतिभागी चयनित।

दरभंगा/बिहार 08 अक्टूबर। जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया कि नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में आयोजित फुटबॉल अण्डर-19 चयन प्रतियोगिता संपन्न कर लिया गया, जिसमें जिले से लगभग 100 अधिक प्रतिभागी भाग लिया।
जिला खेल पदाधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को कड़ी मेहनत के साथ ईमानदारी पूर्वक खेलने का सुझाव देते हुए राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने हेतु अग्रिम बधाई दी। साथ ही टॉस के साथ खेल प्रारंभ किया।
उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में सचिव, जिला खेल संघ, सचिव, जिला फुटबॉल संघ, हरिमोहन झा,आशीष कुमार, विक्रांत कुमार एवं जिला खेल कार्यालय के कर्मीगण आदि द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
उल्लेखनीय है कि उक्त चयन प्रतियोगिता में कुल -15 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जो 09 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण बेतिया के लिए रवाना किये जाएंगे।
गौरतलब है कि श्रीनगर जम्मू एण्ड काश्मीर में 31 अक्टूबर से 04 नवम्बर 2023 तक आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल (अण्डर-19) खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार राज्य के टीम का चयन 10 से 11 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण बेतिया जिला में किया जाना है।
जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में एम.आर.एस.एम कॉलेज, आनन्दपुर के गुरुचरण पासवान, प्लस 2 एम.के.जे हाई स्कूल, हायाघाट के मो. तमन्ने, मो. आशिक, अर्जुन कुमार दास, प्रेम सागर एवं प्रियांशु कुमार, जे.एम हाई स्कूल, कमतौल के अरवाजुल हक, प्लस 2 जे.एम हाई स्कूल, हायाघाट के रितुराज सिंह, सुजीत कुमार सहनी एवं मो. अरमान, कमतौल कॉलेज, कमतौल के रॉकी कुमार सहनी, मो. सैफ एवं बंटी राज, के.एस कॉलेज, दरभंगा के राजा बाबू तथा प्लस 2 हाई स्कूल, माधोपट्टी के रोहित कुमार शामिल हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 08 सितंबर 24

rktvnews

लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, डॉ. बलराम जाखड़ की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

rktvnews

भोजपुर:बिहार की लोक संस्कृति की प्रस्तुति हेतु NSS की टीम ने ओडिशा के लिए किया प्रस्थान।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव बैरागढ़ में घटना स्थल पहुंचे!मृतक के शोकमग्न परिजनों से की मुलाकात, कहा दोषियों के विरूद्ध होगी कठोर कार्यवाही।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के डेडियापाड़ा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

विकसित भारत युवा कनेक्ट ने 50-कैंपस की उपलब्‍धि प्राप्‍त की, देशभर के छात्रों को प्रेरणा दी।

rktvnews

Leave a Comment