RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:डीएम की लक्ष्य केअनुरूप आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु वीडियो कांफ्रेसिंग

जुलाई माह में जिला का लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे संबंधित पदाधिकारी:डीएम

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )25 जून। मंगलवार को जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड मूल्यांकन एवं अनुश्रवण,प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक से प्रखंड वाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी आशा को प्रशिक्षण एवं आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु आईडी कार्ड सक्रिय करने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारी को दिया।
उन्होंने सभी आशा के माध्यम से घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड हेतु सर्वे करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि आशा राशन कार्ड संख्या से पता कर लेंगे की आयुष्मान कार्ड बना है कि नहीं।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के द्वारा बताया गया की सर्वे का कार्य समाप्ति पर है और आईडी भी आशा को दे दिया गया है। 90 प्रतिशत से अधिक आशा कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। जुलाई माह से कार्ड बनाने में काफी प्रगति होगी।
20 आशा पर एक पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है,जो लगातार कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगे। प्रतिदिन जिलाधिकारी ने प्रगति प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है।उन्होंने सभी प्रखण्ड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक को क्षेत्र में कार्य करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि 01 जुलाई 2025 तक सभी आशा का आईडी सक्रिय रहना चाहिए संबंधित पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी को मिशन मोड में कार्य करने का सख्त निर्देश दिया।
उन्होंने 30 जून को सिविल सर्जन को सभी पदाधिकारी एवं आशा कर्मी को ब्रीफ करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जो आशा प्रशिक्षण ले लिए हैं वे कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि आशा अपने कार्यक्षेत्र में शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे।
कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने आईटी प्रबंधक आयुष्मान को प्रतिदिन प्रखंडवार प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने जिला स्तर पर भी सिविल सर्जन को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने जुलाई माह मे लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को दिया।
दरभंगा एनआईसी में सिविल सर्जन डॉ.अरुण कुमार,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार मिश्रा,उपनिदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,आईटी प्रबंधक आयुष्मान प्रभाकर रंजन एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

डॉ. मनसुख मांडविया ने 1.60 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों पर विभिन्न राज्यों के 3000 से अधिक किसानों के साथ आभासी रूप से बातचीत की।

rktvnews

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने एनएमडीसी के विशेष अभियान 3.0 लागू करने के प्रयासों की समीक्षा की; एनएमडीसी की पर्यावरणीय जिम्मेदारी और स्वच्छता पहल की सराहना की।

rktvnews

भोजपुर: मनाई गई लोक नायक जयप्रकाश की 123 वीं जयंती।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया माही नेशनल को-आपरेटिव फेडरेशन आफ FPO’s के कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

कृषि विज्ञान केन्द्र ज्योलीकोट के वैज्ञानिको के साथ लालकुआ, गौलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में खरीफ फसलो धान, सोयाबीन, उडद/मूंग एवं गन्ना फसलो का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में कारगिल दिवस पर निबंध तथा ड्राइंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment