RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग तथा पिरामल फाउंडेशन द्वारा पायलट प्रोजेक्ट “एनीमिया मुक्त डाढा कार्यक्रम” के तहत पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन।

चतरा/झारखंड 6 अक्टूबर।डाढा पंचायत में स्वास्थ्य विभाग तथा पिरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि दीपांशी निगम के द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर “एनीमिया मुक्त डाढा कार्यक्रम” के तहत पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन करवाया गया, जिसका भव्य उद्धघाटन जिला परिषद निशा कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर जी, दीपांशी निगम, मुखिया डाढा, वार्ड सदस्य तथा सचिव डाढा पंचायत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के जिला समन्वयक आरिफ द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में खून, शुगर, ब्लडप्रेशर, मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी सिफलिश आदि की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ इस शिविर में हजारों लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करा परामर्श व दवाईयां ली।इस अवसर पर विवाह मुक्त भारत के तहत शिरातन यादव ने सभी को कम उम्र में विवाह न करने के लिए जागरूक भी किया। स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में जिला परिषद निशा कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी, मुखिया अमिता कच्छप, वार्ड सदस्य राम आशीष, रेजिना, कैलाश जी, रजनी, समाधान एनजीओ से शिवरतन यादव, पिरामल फाउंडेशन से दीपांशी निगम एवम प्रोग्राम लीडर अमित भारती, संजीत रे, चारु स्वास्थ्य विभाग से सी रानी, एएनएम सरोज बडायिक, मुसर्रफ, सहिया दीदी बंदी देवी, रजनी बोदरा, सरबरिया देवी, अनिमा कुजूर शिक्षक संजय कुजूर, कौशल दांगी, पंचायत के सभी विद्यालयों के बच्चे, अनुज यादवरजनी जी जेएसएलपीस, अनिल मिंज समाजसेवी, सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ज्ञातव हो की जागरूकता कार्यक्रम लगातार चल रहा है जो पंचायत के सभी विद्यालयों में, सभी आंगनवाड़ियों में, समुदाय में संचालित किया जा रहा है।शिविर का उद्देश्य मुख रूप से पंचायत को एनीमिया मुक्त बनाना है।

Related posts

मुजफ्फरपुर:जनगणना 2027 की तैयारियां हुईं तेज, मकान सूचीकरण व गणना को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू।

rktvnews

भोजपुर:डा कुमार कौशलेंद्र वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुलानुशासक बने।

rktvnews

भोपाल:भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषाओं के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : राष्ट्रपति

rktvnews

राष्ट्रपति ने स्लोवाकिया में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार:कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साओ पाउलो में ब्राज़ील के प्रतिष्ठित कृषि व्यापार समुदाय के 27 सदस्यों से विस्तृत बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment