RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि को लेकर की जाने वाली तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन।

महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्व की तरह 600 रुपये निर्धारित की गई शीघ्रदर्शनम कूपन की राशि।
मंदिर प्रांगण व आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली के तारों को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया: उपायुक्त
मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में छोटे एम्बुलेंस व अग्निशामक वाहन के आवागमन की व्यवस्था को रखें दुरूस्तःउपायुक्त
महाशिवरात्रि के अवसर पर VIP/VVIP दर्शन पर रहेगा पूर्ण रूप से रोक।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 दिसंबर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में महाशिवरात्री एवं शिवबारात के सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय कक्ष में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि बाहर से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने हेतु हम सभी को मिलकर पूरे तत्परता के कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि सभी के जन सहयोग से सुरक्षित जलार्पण के साथ श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में एक सुखद अनुभूति दी जा सके।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के साथ हीं श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण, पूजा-अर्चना एवं शिवबारात के दौरान रूटलाईन में किये जाने वाले विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सभी कार्यों को तय समय के अनुरूप पूर्ण करने का निदेश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया। आगे उपायुक्त ने बाबा मंदिर व उसके आस पास के क्षेत्रों के अलावा रूटलाईन में व्यवस्थओं को और भी बेहतर करने के उदेश्य से मंदिर प्रांगण व आस पास के क्षेत्रों में बिजली व लाईटिंग पेयजल, शौचालय, सड़क, स्लैब, बेरिकेड्स, स्वास्थ्य, अतिक्रमण, साफ-सफाई व अग्निशमन व्यवस्था के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करने का निदेश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलश प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकरी संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related posts

रोहतास: प्रमंडलीय आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण- 2025 अंतर्गत की समीक्षा बैठक।

rktvnews

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

सारण:परसागढ़ दक्षिणी पंचायत में 18 फरवरी को विधिक जागरुकता शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

दैनिक सफाई मजदूर ने आरा नगर निगम के समक्ष दिया धरना!

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने “साइलेंट कन्वर्सेशन: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर” कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment