RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक संपन्न,आम जन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता:प्रभारी मंत्री

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मई। शनिवार को मंत्री, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास सह प्रभारी मंत्री, भोजपुर अरुण शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, आरा में जिला अनुश्रवण सह निगरानी समिति एवं संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया द्वारा प्रभारी मंत्री,मंत्री,उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग, मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, सहित बिहार विधान सभा एवं बिहार विधान परिषद के सभी माननीय सदस्यों का फ्लावर पॉट भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।जिला पदाधिकारी ने बताया कि बाढ़ एवं सुखाड़ दोनों संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रखा गया है तथा आमजन को समय पर सूचना उपलब्ध कराने, संवेदनशील आबादी पर विशेष निगरानी रखने एवं राहत-बचाव कार्यों के लिए आवश्यक मानव संसाधन एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।जिला अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति से प्रभारी मंत्री एवं समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया। जिसमें सहयोग पोर्टल ,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, महिला उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजनाओं, आयुष्मान भारत, हर घर नल का जल, सिंचाई योजनाओं, कृषि फीडर निर्माण, पंचायत सरकार भवन, खेल मैदान निर्माण, मनरेगा, जीविका, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
माननीय प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को पूरी सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा कटाव प्रभावित स्थलों का पूर्व में ही निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।माननीय मंत्री ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक जीवनरक्षक एवं सामान्य दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
जिला खनन पदाधिकारी को सभी बालू घाटों पर अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सघन निगरानी एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। श्रम अधीक्षक तथा जिला नियोजन पदाधिकारी को नियमित अंतराल पर रोजगार मेलों का आयोजन कर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर भगवान सिंह कुशवाहा,मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, संजय सिंह(टाइगर), मंत्री,उच्च शिक्षा एवं विधि विभाग, राघवेंद्र प्रताप सिंह,सदस्य बड़हरा विधान सभा, विशाल प्रशांत, सदस्य तरारी विधान सभा, महेश पासवान, सदस्य अगिआंव विधान सभा, राकेश रंजन,सदस्य शाहपुर विधान सभा, आशा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:सहाय सदन मे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में जाँच एवं दवा वितरित।

rktvnews

पटना:जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी का किया निरीक्षण।

rktvnews

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।

rktvnews

आपदा सुरक्षा को ले जनप्रतिनिधियों को दी गई जानकारी।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 78वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश।

rktvnews

भोजपुर :भाजयुमो ने राहुल गांधी के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

Leave a Comment