RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

पी जी मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का हुआ समापन!रिसर्च में पवित्रता और अपने अनुसंधान में मौलिकता आवश्यक:प्रतिकूलपति प्रो सी एस चौधरी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)5 अक्टूबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन कामर्स विभाग के सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ। यह आयोजन रिसर्च मेथाडोलॉजी विषय पर आयोजित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो सी एस चौधरी उपस्थित रहे। वही वही विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन साइकोलॉजिकल संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष प्रोफेसर तारिणी जी , बीकेएसयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो शिवपरसन सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो सी एस चौधरी ने कार्यशाला के आयोजकों को अच्छे कार्य के लिए शुभकामना और बधाई दी और कहां की ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए जिससे कि विश्वविद्यालय की जीवंतता बनी रहे। उन्होंने शोधार्थियों से कहा कि रिसर्च में पवित्रता और अनुसंधान में मौलिकता की आवश्यकता है, क्योंकि अनुसंधान सबकी अपनी लिखित पुंजी और पहचान होती है।
इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में इग्नू दिल्ली से पधारे डॉक्टर अश्विनी कुमार थे जो सामाजिक विज्ञान के सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर विस्तृत जानकारी दी।
सत्र की अध्यक्षता डॉक्टर अजय कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर के सी चौधरी ने किया। कार्यशाला के चौथे सत्र में वक्ता के तौर पर डॉक्टर अमरेंद्र नारायण भारत ने क्वालिटेटिव और क्वानटेटिव रिसर्च के विषय में विस्तृत जानकारी दी। यह सत्र बहुत ही ज्ञानवर्धक रहा ।भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से काफी जानकारियां प्राप्त की। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर अंजली गुप्ता ने किया। अंत में कार्यशाला की संयोजक डॉ लतिका वर्मा ने वहां उपस्थित डॉ संजय सिंह, डॉक्टर दिवाकर पांडे ए, डॉ अजय कुमार, डॉ रामेंद्र सिंह उपस्थित सभी प्रतिभागियों को छात्र-छात्राओं को शिक्षकों को तथा कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। राष्ट्रिय गान के पश्चात् कार्यकर्म को अंत किया गया।

Related posts

आरा नगर निगम है नरक निगम: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 18 मई को।

rktvnews

भोजपुर:दलित समुदाय के परिछावन के समय गीत बजाने से रोकने को किया गया हमला निंदनीय : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

श्री आरा गौशाला मे गोपष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन! सदर एसडीओ और मेयर ने कार्यक्रम का किया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर:बैसाखी पूर्णिमा पर सदाफल देव आश्रम में हवन-यज्ञ सत्संग का हुआ आयोजन।

rktvnews

रामगढ़:ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के तहत बड़ी पहल, बाह्यश्रोत से प्रतिनियुक्त हिमांशी को उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र।

rktvnews

Leave a Comment