RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

नवादा डीएम ने शिक्षा विभाग संबंधित समीक्षात्मक बैठक की।

नवादा/बिहार 3 अक्टूबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में शिक्षा विभाग की संबंधित समीक्षात्मक बैठक हुई । बैठक में उन्होंने सर्वप्रथम जाति जनगणना में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षकों /कर्मियों एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद दिये। जिले के प्राथमिक विद्यालय में भवन निर्माण सिविल वर्ग के संबंध में समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले के कुल 06 विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2023 में कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया था। सेकेन्डरी में कुल एक विद्यालय में कम्प्यूटर रूम निर्माण नहीं पाया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अभियंता को ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया ।
कस्तूरबा गाॅधी आवासीय बालिका विद्यालय के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले के सभी कस्तूरवा गाॅधी बालिका विद्यालय में कक्षा 06 से 08 तक नामांकण का कार्य कोटिवार पूर्ण कर लिया गया है। जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं डीपीओ शिक्षा विभाग को निदेष दिया गया कि सभी कस्तूरवा गाॅधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें । मुख्यमंत्री सचिवालय डैस बोर्ड से प्राप्त 61 मामलों में से 21 मामलों का निष्पादन किया गया। शेष लंबित 40 आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन करने का जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देष दिया गया। माह सितम्बर 2023 में स्कूल निरीक्षण प्रतिवेदन के क्रम में पाया गया कि जिले के 1665 विद्यालयों में से 406 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया ।
प्रधानमंत्री पोषण/मध्याह्न भोजन की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि रोह प्रखंड के मध्य विद्यालय सुन्दरा, मरूई में एकमात्र विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना बाधित है। इस संबंध में पृच्छा किये जाने पर डीपीओ एमडीएम द्वारा बताया गया कि स्थानीय ग्रामीणों के विवाद के कारण मध्याह्न भोजन योजना बाधित है। इसकी जाॅच हेतु अनुमंडल पदाधिकारी रजौली एवं डीपीओ एमडीएम नवादा को संयुक्त रूप से जाॅच करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।
आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्र, डीपीओ तनवीर आलम, मजहर हुसैन एवं आरती रानी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, लेखा अधिकारी, सहायक अभियंता के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश: राज्यपाल ने बच्चों संग मनाया जन्म दिन।

rktvnews

जनसंपर्क अलंकरण समारोह- आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को मिला ’जनसंपर्क श्री’ पुरस्कार, बेहतर प्रशासन के साथ पीआर में मास्टर स्ट्रोक, पद्मश्री अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन सहित 24 विभूतियां हुई सम्मानित।

rktvnews

बिहार:देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 61वें निर्वाण दिवसके अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

देवघर:आदि कर्मयोगी अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:बेनीपुर के आई.टी.आई. में स्टार्ट-अप जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से दूसरी सोमवारी को लेकर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को किया ब्रीफ।

rktvnews

Leave a Comment