RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा: जिलाधिकारी ने लाभुकों को बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का किया वितरण।

नवादा/बिहार 04 फरवरी।जिलाधिकारी, नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने शनिवार को नवादा के बुनियाद केन्द्र पर जाकर 27 लाभुकों को बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया। इसके पहले समाज कल्याण विभाग द्वारा बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राई साईकिल का वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । अर्पणा झा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांगों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल का लाभ दिया जा रहा है। ट्राई साइकिल पाकर लाभुक काफी खुश हुए और कहा कि अब हमें कम समय में अधिक से अधिक काम करना संभव हो सकेगा ।रोजगार करने वाले दिव्यांग और दिव्यांग छात्रों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने वितरण के तुरंत बाद बुनियादी केन्द्र का निरीक्षण किये एवं अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त नवादा, अर्पणा झा सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, रितेश कमार प्रखंड विकास पदाधिकारी हिसुआ एवं लवकेश कुमार अंचल अधिकारी के साथ अन्य कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय में प्रवासी पक्षियों का किया अवलोकन।

rktvnews

पितृपक्ष मेला 2023 के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

अवसर मिला तो निभाना चाहूंगा आध्यात्मिक गुरु ओशो की भूमिका :अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गंगाजल आपूर्ति योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

परिवार के भीतर यौन शोषण के शिकार बच्चों को समर्थन और समझ की जरूरतः जस्टिस हिमा कोहली

rktvnews

Leave a Comment