RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी प्रखंड एवं नगर निकायों के नोडल व सहयोगी पदाधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण कर विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का किया आकलन, सरकार द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का किया मूल्यांकन।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)18 अप्रैल।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर प्रत्येक गुरुवार को संचालित विशेष निरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं की जमीनी स्थिति का व्यापक मूल्यांकन किया गया। इस अभियान में नामित नोडल एवं सहयोगी पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की गुणवत्ता तथा लाभुकों तक पहुंच की वास्तविक स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्रज्ञा केंद्र, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान, मनरेगा कार्यस्थल तथा पंचायत भवन का दौरा कर संबंधित सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं खाद्यान्न वितरण से जुड़ी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मुकरूडीह पंचायत, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी ने धालभूमगढ़ के जुनबनी पंचायत, जिला कल्याण पदाधिकारी ने घाटशिला के जोडिसा पंचायत, निदेशक एनईपी ने गुड़ाबांदा के मुड़ाकाटी पंचायत, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने मुसाबनी के मुर्गाघुटू पंचायत, डीसीएलआर घाटशिला ने बहरागोड़ा के भुतिया पंचायत का निरीक्षण किया। वहीं, कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने जमशेदपुर क्षेत्र के पुड़ीहासा, जिला परिवहन पदाधिकारी ने जुगसलाई नगर परिषद, उप निर्वाचन पदाधिकारी ने जेएनएसी तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने मानगो नगर निगम क्षेत्र का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण, विद्यालयों में पठन-पाठन की स्थिति, स्वास्थ्य केंद्रों में दवा एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता तथा पीडीएस दुकानों द्वारा खाद्यान्न वितरण की नियमितता की विशेष रूप से जांच की गई। उपायुक्त ने सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि फील्ड स्तर पर सतत निगरानी से ही योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक सुनिश्चित किया जा सकता है। जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रखते हुए योजनाओं की प्रभावशीलता एवं सेवा वितरण प्रणाली को और सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts

बागपत:नवजात शिशु की सुरक्षा एवं जीवन रक्षा हेतु सांस पहल के अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

मस्ती और ठिठोली, लेकर आई होली।

rktvnews

सहकारिता मंत्री ने निंबाहेड़ा में नवनिर्मित टाउन हॉल का किया लोकार्पण।

rktvnews

बिहार में पत्रकारों को मिलेंगे अब 15 हजार मासिक पेंशन,मुख्यमंत्री ने की घोषणा।

rktvnews

दरभंगा:06- मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत शेष दो विधानसभा क्षेत्र को लेकर किया गया जिला नियंत्रण कक्ष का गठन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 जुलाई 24

rktvnews

Leave a Comment