RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, विकास व जनसेवा का संकल्प।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)17 मार्च।समाहरणालय सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी सहित सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभागार में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
उपायुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अध्यक्ष एवं पार्षद मिलकर शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य न केवल प्रशासनिक कार्यों का सुचारु संचालन है, बल्कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना भी है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उपायुक्त ने सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गढ़वा नगर परिषद विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में अनिता प्रसाद ने सौरभ सिंह को पराजित कर जीत हासिल की। इसके पश्चात अपर समाहर्ता-सह-निर्वाची पदाधिकारी, गढ़वा राज महेश्वरम ने निर्वाचन प्रमाण पत्र देते हुए जीत की बधाई दी, वहीं गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) प्रमेश कुशवाहा, अंचल अधिकारी मेराल यशवंत नायक, अंचल अधिकारी रंका शिवपुजन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार को ले जिला जज ने जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

बिहार: आरा सांसद ने प्रधानमंत्री को दिया मांग पत्र,बिहार बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर सीएचसी राजधनवार में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा सुदृढ़..

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

सारण के पांच सीएचसी बनेंगे मॉडल स्वास्थ्य केंद्र, गांवों तक पहुंचेगी अत्याधुनिक इलाज सुविधा।

rktvnews

आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वच्छता हेतु किया श्रमदान।

rktvnews

Leave a Comment