RK TV News
खबरें
Breaking Newsशुभकामना

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

नई दिल्ली/06 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा-“जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले अपने सभी साथी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
जन्माष्टमी का पावन पर्व भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाया जाता है। यह भगवान कृष्ण की जीवन शिक्षाओं से सीखने का एक सुअवसर भी है। यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम और भक्ति की भावना को बढ़ावा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के विरुद्ध लड़कर धर्म और न्याय के मार्ग पर चलकर एक आदर्श समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया है। श्री श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश के माध्यम से ‘निष्काम कर्म’ का संदेश दिया।
आइए हम सभी भगवान कृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और मानवता की भलाई की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए अपने समाज और राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने में योगदान दें।”

Related posts

भोजपुर: डीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर दिया विशेष जोर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) मध्य प्रदेश द्वारा मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती, चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

सीमा शुल्क में सुधार से घरेलू विनिर्माण को सहयोग और निर्यात प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन मिलेगा : वित्त मंत्री

rktvnews

केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्रनाथ पाण्डेय ने नवनिर्मित भेल सदन का उदघाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment