RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

दिल्ली में पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा-माले ने निकाला विरोध मार्च, जलाया प्रधानमंत्री का पुतला ! पत्रकारों की अविलंब रिहाई की मांग की।

आरा/भोजपुर 3 अक्टूबर।देश के चर्चित पत्रकार उर्मिलेश,अभिसार शर्मा,भाषा सिंह सहित पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में विरोध मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया !यह विरोध मार्च आरा प्रखंड कार्यालय से निकलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए नवादा थाना चौक के पास सभा आयोजित की गई!फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया!पुतला दहन के सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि दिल्ली में कई पत्रकारों के घरों पर छापेमारी और उन्हें हिरासत में लिए जाने की घटना निंदनीय है!
मोदी सरकार द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर हमला जारी है!
जिन पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस द्वारा छापा मारा गया है,वे दशकों से निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं और हमेशा से ही सत्ता को आईना दिखाने का काम करते रहे हैं!
ऐसे पत्रकारों पर छापेमारी करके केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली दिल्ली पुलिस न केवल इन पत्रकारों को जनसरोकारों के पक्ष में खड़े रहने के लिए धमकाने की कोशिश कर रही है बल्कि वह,इनसे इतर भी जो पत्रकार जनसरोकारों से जुड़े हैं,उन्हें भी भयाक्रांत करने की कोशिश कर रही है!इससे साफ है कि केंद्र की मोदी सरकार देश में केवल अपना गुणगान करने वाला चारण मीडिया चाहता है, जिसे लोकप्रिय तौर पर गोदी मीडिया कहा जा रहा है!
केंद्र की मोदी सरकार बीते दिनों के घटनाक्रम से भयभीत है और उसी भय में बदले की कार्यवाही के तौर पर इन पत्रकारों को निशाना बनाया गया है!विपक्षी पार्टियों के इंडिया गठबंधन के रूप में संगठित होने,उसके बाद पुरानी पेंशन स्कीम के पक्ष में कर्मचारियों का दिल्ली में भारी संख्या में जुटना और बिहार में जातीय जनगणना के परिणामों की घोषणा,वो कारक हैं, जिसके चलते केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह हताश और बदहवास हो गयी है!पत्रकारों,एक्टिविस्टों और स्टैंड अप कॉमेडियनों पर छापेमारी,केंद्र सरकार की इसी हताशा और बदहवासी की अभिव्यक्ति है!पहले से ही विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत 180 देशों में 161 वें स्थान पर है!केंद्र सरकार की इस कार्यवाही के बाद दुनिया भर में प्रेस स्वतंत्रता के मामले में देश की साख और रसातल को जाएगी!
हम तत्काल मीडिया की स्वतंत्रता पर हमले की इस कार्यवाही को रोके जाने की मांग करते हैं!धरातल की हलचल के संदेशों को सामने लाने वाले संदेशवाहक मीडिया का शिकार करने के बजाय, मोदी सरकार को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और इस मुल्क में बीते साढ़े नौ साल से बरपाई गयी तबाही के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए!सभा को संबोधित करने वाले में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कमेटी सदस्य अभय कुशवाहा,जसम के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह,इंनौस जिला सचिव पप्पू कुमार राम,नगर कमेटी सदस्य,बब्लू गुप्ता,संतविलास राम, जसम के राष्ट्रीय पार्षद सुनील चौधरी,युवानीति के धनंजय सिंह,कलावती देवी,संजय साजन शामिल थे!सभा का संचालन रौशन कुशवाहा ने किया।

Related posts

क्या यही है हरियाणा साहित्य अकादमी की साहित्य सेवा??

rktvnews

रायपुर : दिव्यांगों के लिए हर संभव मदद की जाएगी: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर: आरा रेल थाने ने ट्रेन से नशे की हालत में विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

ईसाई समुदाय के लोगो ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर दी क्रिसमस की बधाई।

rktvnews

प्रताप राव जाधव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के पूर्व कार्यक्रम योग महोत्सव-2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़:रायपुर : पुलिसकर्मियों के प्रति रखें मानवीय दृष्टिकोण : रमेन डेका

rktvnews

Leave a Comment