RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)26 मार्च।राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नेहरू पथ स्थित अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान के आवास पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुए। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।
इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, सूचना एवं जन-सम्र्पक मंत्री महेश्वरी हजारी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, विधान पार्षद रामवचन राय, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव  अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये करें समुचित प्रबन्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रोहतास:बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दुमका:ग्रामीण उद्यमिता विकास केंद्र (OSF-MC) की प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:23-24 अप्रैल को मनाया जाएगा महात्मा सुशील का 24 वाँ महानिर्वाण महोत्सव।

rktvnews

भोपाल:हास्य व्यंग्य की चुटीली और पैनी रचनाओं के साथ सम्पन्न हुई ,शान्ति गया साहित्य कला एवम खेल संवर्द्धन न्यास की गोष्ठी।

rktvnews

सीतामढ़ी:लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के सफलतापूर्वक ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न कोषांगों द्वारा की गई तैयारी की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की गई।

rktvnews

Leave a Comment