पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 1 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बख्तियारपुर के सैदपुर हिदायतपुर रोड स्थित विधायक अनिरुद्ध कुमार यादव के आवास पर जाकर उनकी माता जी स्व सुदामा देवी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व सुदामा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू , विधायक भाई वीरेंद्र, विधायक विभा देवी, विधान पार्षद नीरज कुमार, विधान पार्षद रविंद्र कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
