RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत संचालित डोर टू डोर सर्वे का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने लिया जायजा।

गढ़वा/झारखंड 07 अगस्त।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 01.01.2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने या किसी भी प्रकार का मतदाता सूची में सुधार/ वेरिफिकेशनका का कार्य बीएलओ द्वारा विगत 21 जुलाई 2023 से लेकर 21 अगस्त 2023 तक जारी है। उक्त कार्य का जायजा लेने आज स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा गढ़वा नगर पालिका क्षेत्र के बूथ नंबर 124 सहिजना देवी धाम टोला में डोर टू डोर एवं पन्ना वेरिफिकेशन का कार्य किया गया। इस दौरान उपायुक्त के द्वारा 124 बुथ का मतदाता सूची के पृष्ठ संख्या 10 में सीरियल क्रमांक 211 से 240 तक के मतदाताओं का पन्ना वेरिफिकेशन का कार्य किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा क्रमांक 220 सुमन कुमारी सिन्हा, पिता ललित प्रसाद सिन्हा का शादी हो जाने के कारण नियमानुसार नाम हटाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने हेतु भी अपील किया, जिससे जिला के मतदान प्रतिशत को भी बढ़ाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि डोर टू डोर सर्वे के माध्यम से जिले भर में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, नाम/पता में सुधार करने समेत अन्य विषयों को लेकर 21 जुलाई 2023 से लेकर 21 अगस्त 2023 तक सभी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वेरिफिकेशन कार्य किया जा रहा है। जिससे कोई भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची में न छुटे एवं वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाए। इस दौरान मुख्य रूप से अंचल अधिकारी कुमार मयंक भूषण समेत अन्य उपस्थित थे।

Related posts

पूर्णिया:फेसबुक पर लाइव हो पप्पू यादव को दी गालियां।

rktvnews

भाजपा का लाभार्थी संपर्क अभियान संपन्न।जिले मे लगभग सभी बूथो पर तीन दिनो मे 50 हजार लाभार्थियों से किया संपर्क।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री का चित्तौड़गढ़ दौरा सामूहिक विवाह सम्मेलनों से अनेकता में एकता की भावना हो रही साकार: मुख्यमंत्री

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत प्रभात फेरी का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: विडियो कॉन्फ्रेसिंग द्वारा उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित 88वीं एवं 89वीं संयुक्त त्रैमासिक बैठक समीक्षा में डीएम रहे उपस्थित।

rktvnews

Leave a Comment