RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने स्वच्छता हेतु किया श्रमदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 1 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी, आरा विधानसभा के द्वारा आरा नगर के वार्ड नं 40, जवाहर टोला सेवाबस्ती में नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया एवं स्वच्छता अभियान प्रकोष्ठ के संयोजक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह के उपस्तिथि में हाथों में झाड़ू लेकर स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले साफ सफाई अभियान चलाया गया और झाड़ू लगाई ‌‌।स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा के तहत श्रमदान में आम लोग एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने 105वें मन की बात में सफाई अभियान को लेकर आह्वान किया कि एक तारीख, एक घंटा, एक साथ का नारा दिया था। आज प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान को जन आन्दोलन बना दिया है, देशभर में करोड़ों लोग साफ सफाई अभियान में शामिल हो रहे हैं ‌‌। 2014 में लालकिले के प्राचीर से स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा की थी और गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी।इसका मुख्य उद्देश्य खुलें में शौच से मुक्ति और सार्वभौमिक स्वच्छता कवरेज प्रदान करना रहा है ‌।आज इस मिशन का व्यापक असर देश भर में देखने को मिल रहा है।
इस अभियान में ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, लव पाण्डेय, अजय सिंह, अरुण सिन्हा, राजकुमार कुशवाहा, सुशील कुमार मिश्र, गुड्डू पासवान, सुगम सहाय, दिनेश सिंह, रितेश वर्मा, गौतम श्रीवास्तव,अभय चौधरी, मनीष गुप्ता, मंदीप तिवारी, धीरज सोनी, पोखराज पासवान, मुन्ना सिंह, अश्वनी कुशवाहा, नीरज चौधरी, रामजी चन्द्रवंशी, नीतिन कुमार, रविरंजन,राणा सौरभ आदि उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रदेश की लाड़ली बहनों को 10 अगस्त को मिलेगा राखी का उपहार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भारतीय मजदूर संघ भोजपुर इकाई ने मनाया विश्वकर्मा पूजा।

rktvnews

दुमका:दिव्यांगजन हमारी प्राथमिकता हैं, आत्मनिर्भर बनाना हमारा संकल्प: उपायुक्त

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर सरकार ने ‘ई-कुकिंग परिवर्तन’ के लिए उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण के बारे में सम्मेलन आयोजित किया।

rktvnews

जिले में 1100 नमूनों से जांची गई पानी की गुणवत्ता!फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से पीने के पानी की गुणवत्ता जांच हेतु घरों से लिए जा रहे सैंपल।

rktvnews

सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. एन. कलाईसेल्वी ने सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के ओडब्ल्यूओएल के दौरान एस एंड टी 2022 के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment