RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शिक्षा को बेहतर बनाना सरकार का उद्देश्य : राकेश रंजन

विधायक राकेश रंजन ने शाहपुर स्थित हरि नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय मे किया कार्यक्रम का उद्घाटन

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)20 जुलाई। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 551 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) का उद्घाटन किया। इसी कङी मे शाहपुर स्थित हरि नारायण पल्स टू विद्यालय को सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के कङी मे जोङने के लिए आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक राकेश रंजन, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर पांडे आदि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विधायक राकेश रंजन ने कहा कि सरकार शिक्षा को अच्छा और गुणवत्तापूर्ण बनाना चाहती है। सरकार के प्रयास से ही सुदूरवर्ती दियारा क्षेत्र के गाँव-गाॅव मे बच्चियां शिक्षा ग्रहण करने स्कूल पहुॅच रही है। विद्यालयों को कम्प्यूटराइज्ड शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। सभी तरह के साधन व संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयासरत है। ताकि देहात की लडकियां भी बेहतर शिक्षा ले सकें। विधायक राकेश रंजन ने बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह तथा शिक्षा पदाधिकारी से विद्यालय की व्यवस्था पर ध्यान देने को  कहा। विधायक ने विद्यालय मे माॅडल रूम तथा विद्यालय के कमरों की जर्जर स्थिति का अवलोकन किया और कहा कि विद्यालय मे किसी भी प्रकार की कमी से हमें अवगत करायें ताकि उसको ठीक किया जा सके। इस अवसर पर विधायक राकेश रंजन, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर पांडे, राजेन्द्र मिश्र, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित पांडे,जदयू नेता हीरालाल गुप्ता, झूलन गोंड, त्रिभुवन सिंह, निवर्तमान प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर सिंह, बंटी पांडे, भुअर पांडे, शिक्षक रामाशंकर मिश्र, भरत तिवारी उर्फ बिरजू, पंकज तिवारी, शिक्षक राजेश जी, शिक्षक प्रतिमा मिश्र, बबीता जी, ठाकुर दयाल राम, शिक्षक कुमार पंकज, सुमन जी सहित कई नेता तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

नवादा:सदर अस्पताल, नवादा में निजी एंबुलेंसों की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई, लापरवाही पर भी सख्ती।

rktvnews

विश्व होम्योपैथी दिवस को होमियो परिवार – सर्वजन स्वास्थ्य, एक स्वास्थ्य, एक परिवार विषय के साथ मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर : मृतक भरत तिवारी का शव पहुॅचते ही मचा हाहाकार! बिलौटी मे आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच को जाम।

rktvnews

बागपत:विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनपद के नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों साथ की बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 अक्टूबर 25

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 मार्च 25

rktvnews

Leave a Comment