RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चरपोखरी विद्यालय में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य शिविर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 सितंबर।प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी की कला प्रेक्षागृह में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान 2025 के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। अनीमिया मुक्त भारत अभियान, राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के टीम विद्यालय आकर सभी छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षिकाओं का प्राथमिक स्वास्थ्य जांच किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय की अध्यक्षता व डॉक्टर संतोष कुमार सिंह के निगरानी में बताया गया की पढ़ाई के साथ स्वस्थ्य रहना आवश्यक है। डॉक्टर ओमकार नाथ मिश्रा ने सर्वाइकल वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बोले कि कम उम्र के छात्राओं को समय से यह वैक्सीन लग जाए तो बचाव हो सकता है।विद्यालय परिवार के सदस्यों में अर्चना कुमारी, रिंकल रिंकल कुमारी,पींकि कुमारी, अर्पिता यादव, रविनंदनी, अंशिका कुमारी , इन्दु यादव आदि ने संबोधित किया।
स्वास्थ्य जांच के साथ सभी छात्राओं को कैल्शियम सीरप, आयरन शिरप,गैस का शीरप, एन्टीएलर्जी दवा, बुखार, दर्द, ओआर एस के साथ ढेरों जरूरी दवाओं का किट दिया गया। स्वास्थ्य जांच के साथ नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया और सभी छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षिकाओं का भी जांच हुआ। आयोजन का संचालन कला शिक्षक रौशन राय ने किया।सभी स्वास्थ्यकर्मी चरपोखरी स्वास्थ्य केंद्र से आए थे। उपस्थित छात्राओं में गुड़िया कुमारी, रागिनी कुमारी, सुरभि, बेबी कुमारी, ज्योति कुमारी,जानकी कुमारी, विशाखा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, खुशी कुमारी, प्रियांशु कुमार इत्यादि।

Related posts

चतरा:झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनान्तर्गत स्वीकृत सभी लाभार्थियों को तृतीय क़िस्त का भुगतान कार्यक्रम।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 11 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

नारनौल:नांगल चौधरी बना जिला का चौथा उप मंडल।

rktvnews

छपरा शहर से व्यवस्थित रूप से जलनिकासी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

रायपुर : द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 15 नवम्बर को थमेगा प्रचार प्रसार!70 विधानसभा सीटों में 958 अभ्यर्थी मैदान में, एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल।

rktvnews

भोजपुर:रोटरी क्लब ऑफ आरा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment