RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने गन्ना उत्कृष्टता केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को नई कृषि विधियां अपनाने पर दिया जोर।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)08जनवरी। कृषि विभाग द्वारा गन्ने की पैदावार और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा में एक दिवसीय उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेता प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गन्ने की खेती में संतुलित पोषकतत्व प्रबंधन और समेकित रोग व कीट प्रबंधन के बारे में किसानों और कीटनाशक विक्रेताओं को जागरूक करना था। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गन्ना उत्कृष्टता केंद्र का निरीक्षण किया और कार्यशाला में उपस्थित कीटनाशक विक्रेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गन्ने की बेहतर पैदावार और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किसानों को सही और प्रमाणित कीटनाशकों का उपयोग करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसान को अपनी मिट्टी की जांच करानी चाहिए ताकि वह यह जान सके कि उसकी मिट्टी में कौन-कौन से पोषक तत्वों की कमी है। सॉयल हेल्थ कार्ड के माध्यम से किसानों को उनकी मिट्टी की स्थिति और उसमें आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्लॉक स्तर पर किसानों को सॉयल टेस्टिंग हेतु जागरूक करे और उनके फीडबैक को भी ध्यान में रखा जाए।
गन्ने की पैदावार बढ़ाने के लिए तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान बेहद आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रगतिशील किसानों की कृषि विधियों के मॉडल से अन्य किसानों को भी इन विधियों और नई तकनीकों से जोड़ा जाए ताकि वे अपनी पैदावार और आय में सुधार कर सकें। कृषि विभाग किसानों को नई और उन्नत तकनीकों की जानकारी प्रदान करे। किसानों को यह बताया जाए कि अपनी फसल में कितनी और कौन सी दवाई डालनी है। इसके अलावा, किसानों को मिट्टी की जांच और उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यशाला के दौरान यह मुद्दा भी उठाया गया कि कुछ मिलें और विक्रेता गैर-मानक कीटनाशकों का विक्रय कर रहे हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और उनकी फसलों की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने इस पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए और किसानों से आग्रह किया कि वे केवल प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण कीटनाशकों का ही उपयोग करें और किसी भी विक्रेता, मील अथवा अन्य द्वारा दबाव बनाकर बेचे जाने वाले कीटनाशकों एवं अन्य दवाइयों को न खरीदे और कृषि विभाग को शिकायत भी करे। उन्होंने कहा कि किसानों को यह जानकारी होनी चाहिए कि कौन-कौन से कीटनाशक और उर्वरक उनकी फसल के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कीटनाशक विक्रेताओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे किसानों को सही जानकारी प्रदान कर सकें।
कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने गन्ने में संतुलित पोषकतत्व प्रबंधन और समेकित कीट प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। विशेषज्ञों ने बताया कि गन्ने की बेहतर पैदावार के लिए नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश, और जिंक जैसे पोषक तत्वों का संतुलित उपयोग आवश्यक है। गन्ने की फसल को लाल सड़न, पोक्का बोइंग और टॉप बोरर जैसे प्रमुख रोगों और कीटों से बचाने के लिए जैविक और रासायनिक नियंत्रण के उपायों पर जोर दिया गया। किसानों को जैविक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग के लाभों के बारे में जानकारी दी गई ताकि वे फसलों में रसायनों के अत्यधिक उपयोग से बच सकें।
कार्यशाला में यह निर्णय लिया गया कि ब्लॉक स्तर पर नियमित रूप से किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत उन्हें फसल की सुरक्षा, पोषण प्रबंधन, और उन्नत खेती तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही, किसानों को फसल बीमा योजनाओं और सरकारी सहायता योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। कार्यशाला में भाग लेने वाले किसानों ने कहा कि इस प्रकार की पहल से उन्हें काफी लाभ होता है।
इस अवसर पर एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा ,कृषि वैज्ञानिक /कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी विकास मलिक ,जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पिक्सल स्पेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

भोजपुर: महिला कॉलेज में गरबा डांस प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के लिए चल रही है क्विज प्रतियोगिता : निकिता सिंह

rktvnews

भोजपुर:प्लास्टिक प्रदूषण से हो रहा जमीन का भूजल स्तर प्रभावित : कृषि वैज्ञानिक डा पी के द्विवेदी

rktvnews

एजुकेट गर्ल्स बनी 2025 रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय संस्था।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : ’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ : भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का सबसे आसान उपाय है योग : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment