RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

रायपुर : पुष्पांजलि को अब पानी लेने नहीं जाना पड़ता घर से बाहर

रायपुर/छत्तीसगढ़ 01 अक्टूबर। दूरदराज के गांवों के लोगों को पीने के लिए शुद्ध जल अब उनके घर में ही मिल रहा है। जल जीवन मिशन योजना के तहत कोरबा जिले के प्रत्येक ग्राम बसाहट के हर घर में नल कनेक्शन दिया जा रहा है। जिससे लोगों की पेयजल प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कोरबा विकासखण्ड के ग्राम पंडरीपानी में ग्रामीणों को उनके घर तक पाइप लाइन बिछाकर नल कनेक्शन के द्वारा पेयजल उपलब्ध कराया गया है। इस व्यवस्था से गांव के सभी लोग बहुत खुश हैं। योजना से पूर्व पंडरीपानी गांव के लोग पीने के पानी के लिए पहले मुख्य रूप से हैंडपंप, कुंआ अदि पर निर्भर रहना पड़ता था हर घर में नल जल मिलने से ग्रामीणों में उत्साह है। लोगों में जन जागरूकता लाने ग्राम सभा में जल सम्बंधित चर्चा व व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाने लगा। जिससे यहां के लोग में स्वच्छ पीने के पानी की शुद्धता एवं अच्छे स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आई है।
पंडरीपानी की रहने वाली पुष्पांजलि सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत अपने घर में ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि घर बैठे ही उन्हें शुद्ध जल मिल जाने से उन्हें एवं उनके परिवार के लोगों को राहत मिली है। घर पर ही पर्याप्त मात्रा में जल मिलता है। पुष्पांजलि कहती है कि पहले उन्हें अपने घर वालो के लिए पेयजल लाने के लिए दूर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें परेशानी होती थी। अब घर के आंगन में ही पानी भरने की सुविधा उपलब्ध हो जाने से उन्हें पानी लाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने बताया कि जल का उपयोग खाना पकाने के साथ ही अन्य घरेलू कार्याे में किया जाता है। पानी के बिना बहुत सारे कार्य प्रभावित होते है। दूषित जल पीने से अनेक प्रकार की बीमारियां होने की संभावना होती है। वह साफ पानी के उपयोग से होने वाले फायदों के बारे में अपने आस पास के लोगों को भी बताती है। जिससे सभी पीने के लिए साफ पानी का उपयोग कर स्वस्थ रहे।
इसी प्रकार योजना से लाभान्वित 74 वर्षीय लक्ष्मी बाई ने बताया कि पहले अपने दैनिक आवश्यकता के लिए पानी भरने के लिए हैंडपंप जाना पड़ता था जहां पानी भरने के लिए लंबी कतार में अपनी बारी का इंतिजार करना पड़ता था। लेकिन अब घर में ही नल से जल मिलने से उनका जीवन सहज हो गया है। घर में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Related posts

मनजोत सिंह ड्रीम गर्ल 2 और फुकरे 3 की सफलता से हुए गदगद, कहा टीम वर्क हमेशा से ही होता है फलदाई।

rktvnews

पटना:एनडीएमए और बीएसडीएमए की संयुक्त उच्चस्तरीय बैठक में आपदा प्रबंधन की रणनीतियों पर हुआ व्यापक मंथन।

rktvnews

रेप्को बैंक ने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को वर्ष 2024-25 के लिए 22.90 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान और किसान संगठनों से संवाद के क्रम में आज किसान और किसान संगठनों से चर्चा की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने महिला पत्रकारों का किया सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वीकेएसयू में संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment