RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बरसों की झांकी परम्परा को नई पीढ़ी भी उत्साह से बढ़ा रही, यह सबसे अच्छी बात- मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर/छत्तीसगढ़ 01 अक्टूबर।गणेशोत्सव पर हर साल राजधानी के नागरिक भगवान गणेश की सुंदर झांकियों का इंतज़ार करते हैं। रायपुर में इसकी भव्य परंपरा है और पूरा शहर रात्रि जागरण कर भगवान गणेश की झांकियों के रूप में सुंदर लीलाओं का इंतज़ार करता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रायपुर के अन्य नागरिकों के साथ सुंदर झांकियों से भक्ति रस का आनंद लिया और गणेश जी की पूजा की।
उन्होंने समिति के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर झांकी तैयार की है। इससे नई पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक परंपरा की जानकारी मिलेगी। बघेल ने कहा कि आप सभी समितियां बरसों से उस परंपरा को चला रही हैं जिसे आपके मोहल्ले की पुरानी पीढ़ियों ने शुरू किया होगा। ये बहुत स्वागत योग्य बात है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर भगवान गणेश की विविध स्वरूपों में निकली झांकी का अवलोकन किया।
झांकी में प्रमुख रूप से भगवान विष्णु के स्वरूप, कृष्ण भगवान के दही लूटने हेतु मटका फोड़ आदि की झांकी निकाली गई ।इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

Related posts

अखंड ज्योति ने नेत्र देखभाल में क्रांति लाने के लिए विजन 2030 किया लॉन्च।

rktvnews

चतरा में 27 फरवरी की मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क।

rktvnews

स्टार स्टुडियोज़ और सिने1 स्टुडियोज़ की ज़बरदस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर होने जा रही है रिलीज़।

rktvnews

दुमका:एक दिवसीय जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम दिवस के अवसर पर असम के लोगों को शुभकामनाएँ दीं।

rktvnews

गया:अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग के के पाठक द्वारा ज़िला के विभिन्न विद्यालय का औचक भ्रमण निरीक्षण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment