RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:06- मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत शेष दो विधानसभा क्षेत्र को लेकर किया गया जिला नियंत्रण कक्ष का गठन।

जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान प्रक्रिया पर लगातार रहेगी पैनी नजर।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )17 मई।लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर 14-दरभंगा एवं 23-समस्तीपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का मतदान की तिथि 13 मई 2024 तथा 06-मधुबनी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 20 मई 2024 को,को लेकर जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापित है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने कहा कि दरभंगा जिला के 02 विधानसभा में 20 मई को पूर्वाह्न 07ः00 बजे से 06ः00 बजे अपराह्न तक मतदान सम्पन्न होगा, इसके लिए जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में की गयी है।
जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या – 06272-240010 एवं 06272-240011 है।दोनों दूरभाष नंबर पर 25-25 हंटिंग लाइनयुक्त होगा कार्यरत रहेगा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शिकायत पंजी भी संधारित की जाएगा।
यह नियंत्रण कक्ष मतदान समाप्ति के उपरान्त ई.वी.एम./वी.वी. पैट संग्रहण केन्द्र के साथ-साथ अंतिम रूप से पोल्ड ई.वी.एम./वी.वी. पैट जमा होने तक कार्यरत रहेगा। जिला नियन्त्रण कक्ष 18 मई 24 से 21 मई 2024 तक 24 घंटे संचालित रहेगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा एकीकृत नियंत्रण कक्ष के रूप में कम्यूनिकेशन नियंत्रण कक्ष, मीडिया नियंत्रण कक्ष,वेबकास्टिंग नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मतदान के दिन होने वाली घटनाओं, शिकायत संबंधी कार्रवाई एवं फेक न्यूज पर नियंत्रण, सोशल मीडिया पर नियंत्रण, सी. विजिल पर प्राप्त शिकायतों का समाधान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्राप्त शिकायत, सुझाव पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
सभी डिस्पैच केंद्रों से मतदान कर्मी और मतदान अधिकारी अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रो पर पहुंच गए हैं।
उप निदेशक जन-संपर्क ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति सभी मतदान केंद्रों पर की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है ।चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात की जा रही है । सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने-अपने मत का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत करें। मतदाताओं के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा सुलभ रहेगी। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केदो पर सहायक बी ब्लू ओ की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Related posts

भोजपुर: युवा जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मनाया जन्मदिन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा डीएम लाईब्रेरी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

बक्सर डीएम ने जिला अवर निबंधक कार्यालय बक्सर का किया निरीक्षण।

rktvnews

राजस्थान:रोजगार उत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

पी.सी. एवं पी.एन.डी.टी. एक्ट को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

उज्जैन:7 और 8 दिसंबर को आयोजित होगा आयुष्मान जिला महाअभियान।

rktvnews

Leave a Comment