RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से गोपनीय शाखा प्रभारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

गढवा /झारखंड 29 सितंबर।उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज गोपनीय शाखा प्रभारी विकास कुमार द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में राशनकार्ड, पेंशन, आवास, जमीन विवाद, मुआवजा, अतिक्रमण समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
सर्वप्रथम मेराल प्रखंड के ग्राम परतिया निवासी सत्येंद्र राम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का लाभ लेने के संबंध में आवेदन दिया, मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी मेराल को निर्देशित किया गया। कांडी प्रखंड के ग्राम खरौंधा निवासी बालमुकुंद साव ने अपने भूमि सीमांकन के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु अंचल अधिकारी कांडी को निर्देशित किया गया। गढ़वा प्रखंड के परिहारा ग्राम निवासी सत्यम कुमार, पिता- अवधेश चौहान ने अपने राशन कार्ड में परिवार के अन्य सदस्यों का नाम जोड़ने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति कार्यालय को निर्देशित किया गया। गढ़वा प्रखंड के ग्राम लगमा निवासी सुशीला देवी, पति- दशरथ प्रसाद ने NH75 निर्माण में अपने अधिग्रहित जमीन का मुआवजा राशि कम मिलने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। गढ़वा प्रखंड के ग्राम अचला निवासी सुनीता देवी, पति-अरुण कुमार चौधरी ने हरा राशन कार्ड निर्माण के संबंध में आवेदन दिया, मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति कार्यालय को निर्देशित किया गया। केतार प्रखंड के ग्राम मुकुंदपुर स्थित मां अंबे महिला समूह के अध्यक्ष एवं जन वितरण प्रणाली के राशन डीलर द्वारा अवैध रूप से राशन कार्ड के सूची से नाम काटने एवं राशन वितरण में घोर लापरवाही बरतने के साथ साथ अभद्र व्यवहार के संबंध में उक्त क्षेत्र लाभुकों द्वारा सामुहिक रूप से शिकायत किया गया, मामले में की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला आपूर्ति कार्यालय को निर्देशित किया गया। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।

Related posts

दुमका: ठंड में सड़कों पर उपायुक्त ने किया भ्रमण,असहायों और जरूरतमंदों को ओढ़ाया कंबल।

rktvnews

विधायक मनोज मंजिल को मिली जमानत!

rktvnews

पटना:बाबूलाल मधुकर के निधन से मगही साहित्य के एक देदीप्यमान नक्षत्र का अवसान : डा अनिल सुलभ

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्ष्ता में ऑनलाइन माध्यम से पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संपन्न!कुल 6 नये अल्ट्रासाउण्ड खोलने के प्रस्ताव को पूर्ण दस्तावेज व भौतिक सत्यापन कर अगले बैठक में रखने का लिया गया निर्णय।

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर किला से कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान : राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज सिंह

rktvnews

Leave a Comment