RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:जे जे कालेज में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अगस्त। सोमवार को जगजीवन कॉलेज,आरा के माता इंद्राणी देवी सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना जगजीवन कॉलेज,आरा, नेहरू युवा केंद्र,पिरामल फाऊंडेशन एवं पीसीआई के संयुक्त तत्वावधान में “फाइलेरिया जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ) आभा सिंह एवं मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ नवारुण घोष द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या प्रो आभा सिंह, पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर सोमनाथ ओझा, प्रोग्राम लीडर स्मृति सिंह एवं नेहरू युवा केंद्र भोजपुर के जिला युवा पदाधिकारी निकिता सिंह द्वारा बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने कहा कि फाइलेरिया एक प्रकार मच्छरों के काटने से होता है। जिसके कारण पैर या अन्य हिस्सों में स्वेलिंग हो जाती है। समय पर इलाज नहीं होने पर यह काफी बिकराल रूप धारण कर लेता है। इसलिए इस रोग के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है,समय पर दवा लेने की जरूरत है ताकि रोग से बचाव हो सके।
सरकारी स्तर पर चल रहा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम काफी लाभकारी है।
नेहरू युवा केंद्र की पदाधिकारी निकिता सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने आसपास इस बीमारी के बारे में लोगों को सजग एवं जागरूक करके इस बीमारी का उन्मूलन करना है। पीरामल फाउंडेशन के सोमनाथ ओझा एवं स्मृति सिंह ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन हेतु 10 अगस्त से “सर्वजन दवा सेवन अभियान”कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ता डोर- टू- डोर जाकर दवा खिलाएगी।
इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकों में डॉ शहाब उद्दीन, डॉ राजीव नयन, डॉ अजय कुमार, डॉ असलम परवेज, डॉ अरशद अली, डॉ अमरेश कुमार, डॉ,सत्येंद्र पांडे, डॉ शहजाद अख्तर अंसारी, डॉ गोपाल प्रसाद के अलावा स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

Related posts

महंगाई राहत कैम्प राज्य सरकार का सराहनीय कदम – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने जयपुर टाइगर फेस्टिवल का किया शुभारंभ।

rktvnews

आजमगढ़:जिला मैत्री बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री 4 जनवरी को वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

तमिलनाडु में आये प्रलयकारी बाढ़ पीड़ितों के लिए भाकपा-माले ने आरा में अभियान चला किया राहत कोष इकट्ठा।

rktvnews

बक्सर:डी. के. कालेज में जागरूकता कार्यक्रम: आधुनिक परिप्रेक्ष्य’में विषय पर संगोष्ठी।

rktvnews

Leave a Comment