RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

रामगढ़:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत नुक्कड़ नाटक के द्वारा हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाए चल रहे चालकों को पुष्प एवं माला पहनकर यातायात नियम का पालन करने का किया गया अपील।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)17 जनवरी।1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक संचालित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार शहर के बीचो-बीच को सुभाष चौक में यातायात नियमों का पालन करने हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ अजय कुमार,हजारीबाग क्षेत्रीय प्राधिकार के सचिव विजय कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी रामगढ़ मनीषा वत्स, पुलिस उपाधीक्षक चंदन वत्स, सीडीपीओ रामगढ़, यातायात प्रभारी,टैक्सी मेन्स यूनियन अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा सहित अन्य की उपस्थिति में नेत्र जॉच शिविर का विधिवत रूप से दीप प्रज्जित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मौके पर नुक्कड़ दल के द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु लाभ एवं यातायात नियमों का नहीं पालन करने हेतु होने वाले दुर्घटनाओं आदि समस्याओं की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए बिना हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालकों को ISI हेलमेट वितरण कर प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया। वहीं बिना सीट बेल्ट धारक चालको एवं बिना हेलमेट पहन दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने का अपील किया गया। आम नागरिकों के बीच सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाकर उन्हें जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय कुमार में सभी वाहन चालकों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने का अपील किया साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग यातायात नियमों का पालन करते हैं तो हो रही रोज की सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है यातायात नियमों का पालन कर हम अपने जीवन की रक्षा तो करेंगे ही साथ ही अन्य परिवार के सदस्यों की जीवन की भी रक्षा की जा सकती है वहीं उन्होंने बड़े वाहन चालकों को वाहन के पीछे रिफ्लेक्टिव स्टीकर चिपकाने का अपील किया।
कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग क्षेत्रीय प्राधिकार के सचिव विजय कुमार ने कहा कि वाहन चालकों के लिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन आवश्यक है वाहन चालक वाहन चलाने से पूर्व सभी प्रकार के दस्तावेज तैयार कर लें उसके बाद ही वाहन चलायें। नियमो का पालन कर वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का रोकने में मदद मिलेगी।
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स ने बताया कि यह कार्यक्रम सभी वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है लोग अभी भी यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं इस वजह से अपना नुकसान तो करते ही हैं साथ ही राह में चल रहे अन्य वाहन चालकों को भी नुकसान पहुंचाते हैं वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन कर अपने जीवन के साथ-साथ अन्य परिवारों के भी जीवन को बचा सकते हैं वहीं उन्होंने दो पहिया चालक को एवं चार पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगे वहां नहीं चलने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील भी किया कि अगर कोई भी सदस्य वाहन लेकर घर से निकल रहे हो तो इसका विशेष ध्यान रखें की वह हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग किए हैं कि नहीं। वहीं 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न देने की अपील भी की।
मौके पर टैक्सी मेन्स यूनियन अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने जिले के सभी वाहन चालकों से अपील किया की यातायात नियम का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है वाहन चलाते समय अपने एवं अन्य चालकों की भी चिंता जरूर करें वाहन चलाते समय मानक स्पीड के अनुरूप ही अपने-अपने वाहनों को चलाएं साथ ही उन्होंने सभी छोटे-बड़े वाहन चालकों को अपने वाहन के पीछे रिफ्लेक्टिव टेप प्रयोग करने का अपील किया वहीं उन्होंने दुर्घटनाओं कैसे बचा जाए इस संबंध में भी सभी को जानकारी दिए।
शिविर में आइरिश हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ नवनीत चतुर्वेदी द्वारा कई वाहन चालकों के आंख की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से यातायात थाना प्रभारी गजेंद्र पांडे, रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, रामगढ़, डॉ संजय सिंह,समाज सेवी अरूण कुमार सिन्हा, राकेश गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

संस्कृति मंत्रालय द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती का द्विवार्षिक स्मरणोत्सव।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन की नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति से मुलाकात।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में इंडियन मेडिकल असोसिएशन के राष्ट्रीय सम्मेलन IMA नेटकॉन 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

पहलगाम की गोलियाँ: धर्म पर नहीं, मानवता पर चली थीं।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ‘‘स्लम फ्री उत्तराखण्ड’’ विजन के साथ कार्य करने की दी नसीहत।

rktvnews

जिलाधिकारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान राजकीय मध्य विद्यालय पहुंचे।

rktvnews

Leave a Comment