RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

धान अधिप्राप्ति संबंधित अनुश्रवण समिति की बैठक।

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा/झारखंड 26 सितंबर।पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो.शब्बीर अहमद की मौजूदगी में खरीफ विपणन मौसम 2022-23 अंतर्गत जिले में धान अधिप्राप्ति से संबंधित अनुश्रवण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि जिला अंतर्गत 18 प्रखंड में 21 लैम्पस के माध्यम से 78162 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई है। बताया गया कि 21 लैम्पस में से 5 लैम्पस के द्वारा शत-प्रतिशत धान का उठाव मिलर्स को करा दिया गया है। समीक्षा के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा बाकी लैम्पस को आगामी 30 सितंबर तक अधिप्राप्त सभी धान मिलर्स को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा जिला में धान अधिप्राप्ति हेतु अधिसूचित 4 मिलर्स को अब तक अवशेष सीएमआर को जमा करने तथा टैग किए गए लैम्पस से धान का उठाव सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी मिलर्स प्रतिनिधि, लैम्पस प्रभारी व अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:जल–जीवन–हरियाली कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने 10वीं राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया भव्य उद्घाटन।

rktvnews

Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध।

rktvnews

गिरीडीह: विकास योजनाओं में लक्ष्य अनुरूप प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी, निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश।

rktvnews

देवघर:शिक्षा स्तर को बेहतर और स्कूलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर दें विशेष रूप से ध्यानः-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में प्रवेश के लिए 12 जुलाई से टेस्ट शुरू, 15 जुलाई तक पंजीयन भी जारी।

rktvnews

Leave a Comment