RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर हुई बैठक।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )18 अगस्त।जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर 14 सितंबर 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के कार्यों की प्रगति को लेकर शनिवार को विभिन्न सरकारी विभागों के पदाधिकारियों का समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजन देव ने अधिकारियों से कहा कि विद्युत, वन, मापतौल, मजदूरी से संबंधित सुलहयोग्य शमनीय मामलों में पक्षकारों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास करें।
यदि किसी पक्षकार को सुलह करने में कोई कठिनाई हो तो उसे प्राधिकार कार्यालय में भेज दें।
यहाँ पैनल अधिवक्ताओं या पारा विधिक स्वयंसेवकों के जरिए निःशुल्क कानूनी सलाह व सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने दूरसंचार विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि टेलीफोन बिल बकाया संबंधी या अन्य मुकदमा पूर्व आवेदन के पक्षकारों से संपर्क कर सुलह कराने का प्रयास करें।

Related posts

महाकुंभ : सीमाओं से परे एक उत्सव

rktvnews

मुनव्वर राणा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

नारियल विकास बोर्ड ने संशोधित योजनाएं शुरू की।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मनेंद्रगढ़ क्षेत्र को मिली 25.99 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment