RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रॉयल थाई नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल एडुंग फान-इआम का भारत दौरा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 अप्रैल।रॉयल थाई नेवी के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल एडुंग फान-इआम 01 – 03 अप्रैल 2024 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने 01 अप्रैल 2024 को नई दिल्ली में भारतीय नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ बातचीत की। ये विचार विमर्श समुद्री क्षेत्र में आपसी सहयोग, प्रशिक्षण विनिमय कार्यक्रमों और सूचना साझाकरण के मुद्दों पर केंद्रित थे।
इससे पहले सोमवार को, एडमिरल एडुंग फान-इआम ने राष्ट्रीय समर स्मारक पर औपचारिक रूप से पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में भारतीय नौसेना द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका स्वागत किया गया। उनका चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ एयर स्टाफ, रक्षा सचिव और राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।
दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए एडमिरल एडुंग पैन-इम नई दिल्ली में भारतीय रक्षा उद्योग तथा रक्षा उत्पादन विभाग के अधिकारियों से मिलने वाले हैं। इसके बाद, पोत निर्माण में वर्तमान रुझानों का पता लगाने और भारत में जहाज के रखरखाव एवं मरम्मत के दायरे सहित भविष्य के अवसरों की पहचान करने के लिए वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो के भारतीय नौसेना अधिकारियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र की भी योजना बनाई गई है।
दोनों देशों नौसेनाएं 2005 से द्विवार्षिक आधार पर नियमित रूप से समन्वित गश्ती कर रही हैं और भारतीय नौसेना तथा रॉयल थाई नौसेना के बीच पहला द्विपक्षीय अभ्यास अर्थात अभ्यास-अयुत्या पिछले साल 23 दिसंबर को आयोजित किया गया था। अभी हाल ही में रॉयल थाई नौसेना के एक जहाज एचटीएमएस प्राचुप खीरी खान ने फरवरी 2024 में विशाखापत्तनम में आयोजित मिलन 24 में भाग लिया। दोनों नौसेनाएं हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) और हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए) की भी सक्रिय सदस्य हैं। रॉयल थाई नौसेना के कमांडर-इन-चीफ की भारत यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों एवं स्थायी मित्रता का प्रमाण है।

Related posts

सारण:मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से स्कूटी रैली का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने “सबका सम्मान, जीवन आसान” को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से जारी किए निर्देश।

rktvnews

हनुमानगढ़:सेंट्रल पार्क में होली के संग रंगोली कार्यक्रम का आयोजन,रंगों के साथ 19 अप्रैल को अवश्य मतदान करने का संदेश।

rktvnews

राजस्थान:राज्य में पर्यटन नीति, फिल्म नीति शीघ्रता से हो जारी : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

दरभंगा:डीएम एवं एसएसपी ने 15 अगस्त को लेकर नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) का लिया जायजा।

rktvnews

भीम सिंह भवेश के पद्मश्री सम्मान से बढ़ा है बिहार का गौरव: अशोक सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment