RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री की प्रस्तावित भोपाल यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 22 सितंबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 सितम्बर को भोपाल में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जम्बूरी मैदान में जारी तैयारी का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पंडाल, बैठक, स्वच्छता, पार्किंग, आवागमन, भोजन व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक बिंदु की माइक्रो लेवल पर योजना बनाकर व्यवस्थाएं की जाएं तथा वर्षा की संभावना को देखते हुए गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाए।
इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय, सांसद वी .डी. शर्मा,विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, हितानंद शर्मा,सुमित पचौरी उपस्थित थे।

सीएम ने वर्चुअली दिये निर्देश

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 सितंबर को प्रस्तावित भोपाल आगमन पर अन्य जिलों से भोपाल आने वाले नागरिकों के आवागमन की व्यवस्था के संबंध में भोपाल संभाग के जिला अधिकारियों को निवास कार्यालय से वर्चुअली दिशा निर्देश भी दिए।

Related posts

भोजपुर: पश्चिम बंगाल में हो रहे हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने दिया धरना,डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को दिया ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर एसपी ने कोईलवर थाने का किया निरीक्षण।

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने जिला अभिलेखागार कार्यालय, नवादा का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:खाद्य सुरक्षा को लेकर गिरिडीह में फॉसटैक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 220 खाद्य कारोबारियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गांधीनगर के लोक भवन में सामाजिक समरसता महोत्सव में भाग लिया।

rktvnews

नुमालीगढ़ रिफाइनरी के लिए पहला ओवर डायमेंशनल कार्गो (ओडीसी) श्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा प्राप्त किया गया।

rktvnews

Leave a Comment