RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

आइक्यूएसी महिला कॉलेज और यूनियन बैंक आरा के संयुक्त तत्वावधान में बैंकिंग सुविधा मुहैया कराने पर वर्कशाप आयोजित।

शिक्षा और स्वरोजगार के लिए बैंकिंग सेवा उपलब्ध:प्राचार्या प्रो आभा सिंह।

“मुस्कान योजना”और “अब नारी की बारी योजना महत्वपूर्ण:क्षेत्रिय प्रबंधक विजय कुमार पाण्डेय।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 मई। आज महंत महादेवानंद महिला कॉलेज,आरा के आइक्यूएसी महिला और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आरा के संयुक्त तत्वावधान में बैंकिंग सुविधा वर्कशॉप का आयोजन कॉलेज सभागार में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो आभा सिंह ने किया। इस मौके पर कालेज के शिक्षक कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। बैंक की ओर से प्रिंसिपल और कोऑर्डिनेटर को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। आइक्यूएसी को ऑर्डिनेटर्स डॉ विजयश्री ने अतिथियों का स्वागत, विषय प्रवेश और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बैंक जीवन का महत्वपूर्ण पहलू बन गया है बिना इसके एक कदम भी आगे बढ़ना मुश्किल है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्या डॉ०आभा सिंह ने बैक की सुविधा और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को छात्राओं और शिक्षक – शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर चीज ऑनलाइन हो जाएगा। जिसके लिए अनेक सुविधा,एप और कार्य मात्र मोबाइल से घर बैठे होने लगेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनियन बैंक की तरफ से क्षेत्रीय कार्यालय पटना के विजय कुमार पांडे ने बैंक के उद्घाटन एक 11 नवंबर 1919 मुंबई से लेकर महात्मा गांधी और उनके विचार और भावनाओं को विस्तार से रखा उन्होंने कहा यह बैंक भारत का पांचवा सबसे बड़ा बैंक है, स्वावलंबन और शैक्षणिक संगठन में इसका योगदान प्रथम है। मुस्कान योजना और अब नारी की बारी काफी लोकप्रिय जनहितकारी है।उन्होंने साईबर क्राइम कैसे होते हैं और उन‌को रोकने के उपाय को विस्तार से समझाया। सीनियर ब्रांच मैनेजर कुमार विकास, डिप्टी ब्रांच हेड कुमारी आरती, असिस्टैंट मैनेजर अंकिता सिन्हा, पिंकी कुमारी, और संजीत कुमार उपस्थित थे। सीनियर ब्रांच मैनेजर कुमार विकास और असिस्टैंट मैनेजर अंकिता ने यूनियन बैंक की तरफ से दी जा रही अलग अलग योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।धन्यवाद ज्ञापन डॉ०विजय श्री ने किया। शिक्षक शिक्षिकाओं में प्रो. मीना कुमारी, डा.फरीदा बानो, डॉ०अनुपमा, डॉ० प्रीति, डॉ०शिल्पा डॉ०अन्जू कुमारी, डॉ०राखी सिंह, डॉ०राजवाला, डॉ० अमरेश कुमार, आदि रहे।

Related posts

भोजपुर : दो वर्षो के लंबे प्रयास के बाद मिली सफलता: सौरभ पाण्डेय

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तीसरे दिन “निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर” का किया गया आयोजन।

rktvnews

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो दिवसीय विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:रमैया कुमार सिंह महाराजा कॉलेज के बने प्रशाखा पदाधिकारी।

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर में युद्ध विराम और शांति वार्ता की अपील, माकपा के विजू कृष्णन ने कहा : राज्य प्रायोजित हत्याएं शर्मनाक

rktvnews

नवादा: “शिक्षा संवाद” का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment