RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

5.840 किलो सोना जप्त कर पूर्णिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिंहा) 27 अगस्त। पूर्णिया जिले के बायसी पुलिस ने थाना अंतर्गत 5 किलो 840 ग्राम सोना के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर सोमनाथ लहु सावंजी (उम्र 22वर्ष) महाराष्ट्र के सोलापुर जिला के मंगेङवेङा थाना क्षेत्र के भालवनी गाँव के लहु सावंजी का पुत्र बताया जाता है। सोने का बिस्किट भूरे रंग के सेलो टेप से पैक पांच पैकेट में रखा हुआ था। प्रत्येक पैकेट में सोने का 10 बिस्किट रखा हुआ था।
पैकेट संख्या A1 में रखे सोने के प्रत्येक बिस्किट पर ARG UAE 10 TOLAS, 999.O MELTER ASSAYER अंकित है।
पैकेट संख्या A2 में रखे 10 सोने के प्रत्येक बिस्किट पर ARG UAE 10 TOLAS, 999.0 MELTER ASSAYER अंकित है।
पैकेट संख्या A3 में रखे 10 सोने के प्रत्येक बिस्किट पर SAM, 10 TOLAS GOLD, 999.0 अंकित है।
पैकेट संख्या A4 में रखे सोने के प्रत्येक बिस्किट पर RG RG REFINERY, 10 TOLAS GOLD,999.0 MELTER ASSAYER अंकित है।
पैकेट संख्या A5 में रखे 10 सोने के बिस्कुट में से 4 बिस्किट पर ARG 10 TOLAS, 999.0 MELTER ASSAYER, 2 बिस्किट पर SAM 10 TOLAS GOLD, 999.0, एक बिस्किट पर ALETIHAD,G,DUBAI UAE 10 TOLAS, 999.0, एक बिस्किट पर SAM RGRG REFINERY, 10 TOLAS GOLD 999.0 MELTER ASSAYER, एक बिस्किट पर AURIZ GOLD 10 TOLAS 999.0, एक बिस्किट पर GREDIT SUISSE 10 TOLAS GOLD 999.0 अंकित है। इसके अलावा पुलिस ने एक काला रंग का वीवो स्मार्टफोन और चांदी का ब्रेसलेट भी जप्त किया है। इस संबंध में बायसी थाना में कांड संख्या 349/23 दिनांक 25/8/2023 दर्ज किया गया है। एसपी पूर्णिया आमिर जावेद (भापुसे) द्वारा दिए गए सघन वाहन चेकिंग अभियान निर्देश के आलोक में दालकोला चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान लगभग चार करोड़ मूल्य का 24 कैरेट का 5 किलो 840 ग्राम शुद्ध सोना के साथ बस पर से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

Related posts

नागालैंड:भारतीय गुणवत्ता परिषद् (क्यूसीआई) ने राज्य में गुणवत्ता-समर्थित विकास को बढ़ावा देने के लिए नागालैंड में गुणवत्ता संकल्प लिया।

rktvnews

हनुमानगढ़:सतरंगी सप्ताह कि तैयारियों हेतु जिला परिषद में बैठक आयोजित!16 नवंबर से मतदाता जागरूकता हेतु सतरंगी सप्ताह।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आईजीआईसी पटना में होगी बाल ह्रदय रोगियों की स्क्रिनिंग, 24 बच्चे एम्बुलेंस से हुए रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के राज्य सभा सांसद श्री हरद्वार दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

श्री सर्बानंद सोनोवाल ने नॉर्वे के व्यापार और उद्योग मंत्री श्री जान क्रिश्चियन वेस्ट्रे से भेंट की

rktvnews

छत्तीसगढ़ :ब्रह्मा भोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के अतिथि बने मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment