RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा 20 सितंबर।पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तत्वाधान पर जिला अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट- रेगुलर एसेसमेंट फॉर इंप्रूव लर्निंग(RAIL) तहत राज्य सरकार के नियंत्रणाधीन सभी कोटि के कक्षा 1 से कक्षा 12 के विद्यालय/महाविद्यालय में अगस्त माह से संचालित सप्ताहिक जांच परीक्षा आयोजन कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा प्रोजेक्ट रेल तहत छात्र-छात्रों की उपस्थिति, साप्ताहिक जांच का नतीजा प्रतिशत तथा परीक्षा उपरांत निर्धारित प्रपत्र में डाटा अपडेट कार्यों का जायजा लिया गया। इस क्रम में उपायुक्त के द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को अपने-अपने स्तर से सप्ताहिक जांच परीक्षा दिवस को तीन-तीन विद्यालयों का निरीक्षण करने, सप्ताहिक जांच परीक्षा के कुशल संचालन हेतु अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे वर्चुअल बैठक में सप्ताहिक जांच परीक्षा में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुनिश्चित रहे, साप्ताहिक परीक्षा उपरांत सभी डाटा निर्धारित दिवस के भीतर अपडेट करने सहित अन्य संलग्न बिंदुओं पर निर्देशित किया गया।

Related posts

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने नेशनल हैण्डलूम वीक के ब्रोशर का किया विमोचन! 3 अगस्त से 7 अगस्त तक जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगा नेशनल हैण्डलूम वीक

rktvnews

विभु जैन बने भाजपा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष। जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा:विभू जैन

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी तेज , जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 24 कोषांगों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने खेत में क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया! इस दौरान स्वयं धान की फसल की कटाई भी की।

rktvnews

बच्चन की ‘मधुशाला’ परम चेतना की ओर संकेत करती है,भारत की स्त्री-चेतना का प्रतिनिधित्व करती हैं मृदुला सिन्हा: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर: आंबेडकर जयंती पर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा “भीम शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment