नवादा/बिहार 20 सितंबर।लोक कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी प्रदान करने एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए आज नवादा प्रखंड के आंती पंचायत में मनरेगा भवन और नारदीगंज प्रखंड में परमा पंचायत के पनछेका का खेल मैदान में आयोजित हुआ। जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा जन संवाद ,में संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार का अभिनव कार्यक्रम है। जन संवाद के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी और विकास योजनाओं की जानकारी आपलोगों को दी जा रही है। देखा जाता है कि जानकारी के अभाव में स्थानीय नागरिक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। आज फ्लैक्सी, हैंडबील, पम्पलेट,ऑडियो/वीडियो और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सरकार की योजनाओं का सर जमीन पर बताया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे कार्यालय में प्रतिदिन स्थानीय नागरिक आकर मिलते हैं और अपनी समस्या के बारे में बताते हैं, जिसका तत्काल निवारण करने का प्रयास किया जाता है। प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को जनता दरबार के माध्यम से भी नागरिकों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। सरकार के मार्गदर्षन में यह जन संवाद कार्य चल रहा है। जिसमें नागरिकों से सुझाव प्राप्त किया जाता है। इसका का मुख्य उद्देश्य है सरकार की योजनाओं का आम जनों तक पहुंचाना। पुलिस अधीक्षक नवादा अम्बरीष कुमार राहुल ने जन संवाद ने कहा कि थाना में शिकायत प्राप्त होने पर उसका रिसीविंग लेना अनिवार्य है। यदि एफआईआर नहीं लिया जाता है या रिसीविंग नहीं दिया जाता है तो वरीय पदाधिकारी को सूचित कर सकते हैं। सभी थानों में एफआईआर का निःशुल्क प्रति मिलेगा। गिरफ्तारी कोई कार्रवाई नहीं है। यदि थानेदार एफआईआर नहीं लेता है तो इन्सपेक्टर-एसडीपीओ या मुझसे शिकायत कर सकते हैं। 112 नम्बर डायल कर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं और अपना शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। किसी भी स्थल पर 112 के माध्यम से पुलिस आधे घंटे में पहुंचकर अपना कार्रवाई करेगा। नवादा में 112 नम्बर पूरे बिहार राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी यह लागू नहीं है लेकिन एक दो महीने में लागू हो जायेगा। महिलाओं के लिए प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां महिलाएं अपना शिकायत आसानी से दर्ज करा सकती हैं। शिकायतों पर त्वरित निष्पादन किया जाता है। डाॅ0 कारी प्रसाद महतो जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने कहा कि नागरिकों को योजना से लाभ लेना है, इसी के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यदि संबंधित पदाधिकारी योजना की शिकायतों का निवारण नहीं करते हैं तो लोक शिकायत निवारण कार्यालय में ऑन लाईन या हाथों हाथ दर्ज कराया जा सकता है। उन्होंने अपील करने की विधि के बारे में भी विस्तार से बताया। आरटीपीएस सरकार का महत्वपूर्ण अधिनियम है जो 2011 में पारित हुआ है। इसके माध्यम से जाति, आवासीय, म्यूटेशन आदि का कार्य नियत समय सीमा में किया जाता है। दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण विकास योजना को विस्तार से बताया जो व्यक्ति इससे आच्छादित नहीं हुए हैं, उनको भी इसमें सम्मिलित करने का प्रयास किया जा रहा है। लोहिया स्वच्छ अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। आंती पंचायत में कचरा प्रबंधन पर भी कार्य किया जा रहा है। कचरा से बनाये गए खाद्य को मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है। राजीव रंजन प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने सोलर लाईट और डीआरडीए द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया। सोलर लाईट के बारे में बताया कि प्रत्येक पंचायत के दस दस वार्डों में इसको संस्थापित किया जा रहा है। जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय नागरिकों के द्वारा सुझाव और शिकायत भी प्राप्त हुआ है। जिसको संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराकर दो सप्ताह के अन्दर में समाधान करने का निर्देश दिया गया है।
जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आवासीय विद्यालय में वर्ग 06 में शिक्षण कार्य प्रारम्भ है। इसमें प्रतिभावान छात्राओं को चयनित कर उनके सर्वांगीण विकास की दिषा में प्रयास कर उन्हें मानसिक, शारीरिक, सामाजिक एवं भावनात्मक रूप से सक्षम बनाने के उद्देष्य से वर्तमान में डाॅ0 भीम राव अम्बेदकर बालिका उच्च विद्यालय में संचालित है। यहां पर 32 छात्राओं को बेहतर ढ़ंग से षिक्षण का कार्य दिया जा रहा है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा जिले के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए तीन आवासीय विद्यालय का संचालित किया जा रहा है। डाॅ0 भीम राव अम्बेदकर आवासयी विद्यायल नवादा, रजौली एवं सिरदला में है। उक्त विद्यालय में 400-400 एवं 200 छात्र-छात्रा नामांकित हैं।
सिविल सर्जन राम कुमार प्रसाद, अनुराग कौषल जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला षिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी, जिला पशुपालन पदाधिकारी श्याम किषोर प्रसाद, मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अर्पणा झा के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित लाभ लेने के संबंध में विस्तार से बताए। आज 14 प्रखंड के एक-एक पंचायतों में अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी के द्वारा जन संवाद का कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का अवगत कराया गया। कल दिनांक 21.09.2023 को प्रथम जन संवाद का कार्यक्रम 10ः00 बजे पूर्वा0 मेसकौर प्रखंड के रसलपुरा पंचायत सरकार भवन में और द्वितीय कार्यक्रम 02ः00 बजे अप0 से सिरदला प्रखंड के पंचायत सरकार भवन बड़गाॅव में आयोजित होगा। जिसकी तैयारी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि के द्वारा पूर्ण हो गयी है। दोनों स्थल पर मंच का संचालन अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर द्वारा किया गया। आज जन संवाद कार्यक्रम में पारूल प्रिया डीसीएलआर, प्रशांत अभिषेक अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता प्रखंड विकास पर अधिकारी अंजनी कुमार अंचल अधिकारी शिवानी आदि उपस्थित थे।
