RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:शिव प्रसन्न यादव पांचवी बार निर्विरोध राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने।

शिव प्रसन्न यादव पांचवी बार बने शाहपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 2 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित राजद कार्यालय मे शाहपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। प्रखंड राजद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में निर्वाची पदाधिकारी जितेन्द्र चौबे तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी लड्डन खान की उपस्थिति में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव मे पांचवी बार शाहपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष पद पर शिवप्रसन्न यादव को निर्विरोध चुन लिया गया। शिवप्रसन्न यादव के पांचवी बार निर्विरोध राजद के प्रखंड अध्यक्ष चुने जाने पर शाहपुर के विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, शाहपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बलीराम यादव, पूर्व चेयरमैन शारदानंद सिंह उर्फ गुडु यादव, सरना पंचायत के मुखिया बीरबल सिंह, पूर्व मुखिया बुटेशवर यादव, जुबेर खान, पपलू सिंह, अशोक राम, मो मुख्तार शाह, अमजद शाह, अशोक यादव, परशुराम यादव, राजेन्द्र मिश्र, हरेराम प्रसाद, विजय प्रसाद सहित कई नेताओं खुशी जताते हुए बधाई दिया है। जीत के बाद खुशी मे जश्न मनाते हुए राजद नेता एवं कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उङाये और मिठाइयां  बांटी।

Related posts

भोजपुर:डीएम और एसपी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के उपलक्ष्य मे विभिन्न धार्मिक संयोजकों एवं सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: करंट से झुलसे मजदूर को राजद नेता रघुपति यादव ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया सदर अस्पताल,देख रेख में करवाया इलाज।

rktvnews

सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री और व्यापार एवं उद्योग मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

“मैनेजमेंट के मखमली पर्दे के पीछे दम तोड़ती पत्रकारिता”।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्रीपेड स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर कांग्रेस का धरना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 जुलाई 25

rktvnews

Leave a Comment