RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

आरा के उजियार टोला में डायरिया पीड़ित इलाकों का भाकपा-माले नेताओं की टीम ने किया दौरा! समुचित व्यवस्था नहीं देख जताया क्षोभ।

डायरिया के प्रकोप से घर छोड़ भाग रहे लोग,इलाज की नहीं है समुचित व्यवस्था!डायरिया से मृत सभी पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पांच लाख रुपए दिया जाए:माले

आरा/भोजपुर 19 सितंबर। आरा शहर के वार्ड नंबर 4 उजियार टोला में पिछले 5 दिनों से जारी डायरिया प्रकोप इलाकों का भाकपा-माले नेताओं की टीम ने आज किया दौरा!इस टीम में भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,नगर कमेटी सदस्य बबलू गुप्ता शामिल थे!इस दौरान भाकपा-माले नेताओं ने उजियार टोला मोहल्ले में सभी डायरिया पीड़ित परिवारों से मुलाकात की!इस दौरान माले नेताओं ने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण डायरिया का पिछले 5 दिनों से प्रकोप जारी है इस प्रकोप का डर इस कदर है की दर्जनों लोग मुहल्ला छोड़कर किसी दूसरे गंतव्य स्थान पर चले गए हैं अभी तक इस इलाके में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है और अभी तक लगभग 50 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है!आगे भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि स्वच्छता अभियान की दुहाई देने वाली केंद्र की मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र आरा में गंदगी के चलते डायरिया का प्रकोप जारी है आगे माले नेताओं ने कहा कि उजियार टोला में शौचालय नहीं होने और समय पर साफ-सफाई नहीं होने के चलते इस इलाके में डायरिया का प्रकोप जारी है!निरीक्षण में पहुंची माले की टीम ने कहा की जिला प्रशासन के निर्देश पर उजियार टोला में भेजे गए आरा सदर अस्पताल के मेडिकल कैंप में समुचित इलाज की व्यवस्था भी नहीं है वहां न तो स्लाइन है और न ही कोई बेड और नहीं कोई समुचित दवा।
भाकपा-माले नेताओं ने मांग करते हुए कहा की डायरिया प्रकोप से मृत परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग से पांच लाख रुपए मुआवजा ,शहर के स्लम एरिया में डायरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी इलाकों में स्पेशल साफ-सफाई,डीडीटी का छिड़काव करने इन इलाकों में मेडिकल जांच की व्यवस्था की जाए।

Related posts

राष्ट्रपति 20 से 22 नवंबर तक छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर पुलिस ने किया वृद्ध का शव बरामद।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव-2024 में हुए शामिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ओडिशा के भुवनेश्वर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से बातचीत की।

rktvnews

पर्यटन मंत्रालय ने दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2024 में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर:ड्रॉपआउट बच्चियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की चलाई जा रही है मुहिम : डा सुनीता सिंह

rktvnews

Leave a Comment