RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:अनूठी पहल: समाहरणालय में स्थापित किया गया वाल ऑफ डेमोक्रेसी।

जिलाधिकारी अमन समीर ने फीता काट कर किया लोकार्पण।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)02 जुलाई।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर ने बुधवार को एक अनूठी पहल करते हुए समाहरणालय परिसर में वाल ऑफ डेमोक्रेसी का लोकार्पण फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के महत्वकांक्षी अभियान स्वीप के तहत इसकी शुरुआत की जा रही है। यह एक ऐसी दीवार है जिससे लोगों को चुनाव के संबंध में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के साथ चुनाव संबंधी सभी जानकारी मिल सकती है। कोई मतदाता 2003 के मतदाता सूची में अपना या संबंधियों का नाम कैसे खोजें, अपना गणना फॉर्म कैसे डाउनलोड करें या उपयुक्त कागजात के साथ फॉर्म को कैसे अपलोड करें सभी तरह की सूचना प्राप्त हो सकेगी। यह आम आदमी के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाएगा। जिलाधिकारी श्री समीर ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक योग्य मतदाता का नाम सूची में शामिल करने का होना चाहिए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने स्वयं किया क्युआर कोड स्कैन

जिलाधिकारी श्री समीर ने जागरूकता फ्लैक्स पर प्रकशित क्युआर कोड को स्वयं अपने मोबाईल से स्कैन कर जांच किया कि कोई मतदाता कैसे सीधे आयोग के पोर्टल पर लॉगइन कर सकता है। वहां जा कर किस प्रकार वह ऑनलाईन स्वयं अपना गणना पत्रक भर कर आपलोड करने की कार्रवाई कर सकता है। मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री जावेद एकबाल को उन्होंने निदेश दिया कि इस प्रकार की जानकारी वाले फ्लैक्स और बैनर सभी अनुमंडल और प्रखंडों में भी इआरओ और एईआरओ के माध्यम से लगाने की व्यवस्था करें।

Related posts

इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर सर्विसेज आउटसोर्सिंग (ईआरएसओ) पर प्रायोगिक परियोजना शुरू की गई

rktvnews

चतरा:आकांक्षी जिला/प्रखंड के विभिन्न सूचकांकों की प्रगति की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

सारण के पांच सीएचसी बनेंगे मॉडल स्वास्थ्य केंद्र, गांवों तक पहुंचेगी अत्याधुनिक इलाज सुविधा।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने बरगद, करंज, जामुन, अमरूद, पीपल और मौलश्री के पौधे रोपे।

rktvnews

वैशाली:चार दिवसीय कृषि यंत्रीकरण एवम प्रदर्शनी मेला का शुभारंभ।

rktvnews

रुपये (₹) के चिह्न को लेकर विवाद: भाषा का सम्मान या राजनीति का हथकंडा?

rktvnews

Leave a Comment