RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आईटीबी बर्लिन में राजस्थान पर्यटन का हुआ सशक्त आगाज़।

वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की हुई प्रभावी प्रस्तुति।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)04 मार्च। जर्मनी की राजधानी बर्लिन शहर में विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन का मंगलवार को उद्घाटन हुआ।
इस अवसर पर हॉल 5.2 में राजस्थान पर्यटन विभाग के स्टैंड 200 का विधिवत उद्घाटन भारत सरकार के पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा जर्मनी में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान पर्यटन पवेलियन में राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 को भी इस अवसर पर शोकेस किया।
उद्घाटन समारोह में राजस्थान पर्यटन विभाग की आयुक्त रूक्मणी रियार, अतिरिक्त निदेशक पवन कुमार जैन एवं संयुक्त निदेशक डॉ. पुनीता सिंह उपस्थित रहे।
साथ ही राजस्थान के स्टॉक होल्डर में FHTR, ट्रूली इंडिया पैलेस ओन व्हील्स, अल्केमी दू वोयाज प्राइवेट लिमिटेड एवं इंटरएक्टिव टूर्स टू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
राजस्थान पर्यटन विभाग की टीम का नेतृत्व कर रही आयुक्त रुक्मणी रियार ने इस अवसर पर राजस्थान फाउंडेशन जर्मनी के अध्यक्ष हरगोविंद सिंह राणा से राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने की चर्चा की।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, टूर संचालकों एवं आगंतुकों का राजस्थान पवेलियन में स्वागत किया एवं राजस्थान पर्यटन के नवाचारों के बारे में जानकारी दी।
राजस्थान मंडप अपनी सांस्कृतिक भव्यता, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।
उल्लेखनीय है कि आईटीबी बर्लिन का आयोजन 3 से 5 मार्च तक होगा जिसमें भारत के अन्य राज्यों के साथ ही राजस्थान पर्यटन विभाग भी राजस्थान में विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करने के लिए विभिन्न पर्यटन आकर्षणों को शो केस कर रहा है।
आईटीबी के आगामी दिनों में विभिन्न व्यावसायिक बैठकों, राजस्थान पर्यटन की वीडियो फिल्मों तथा संवाद सत्रों के माध्यम से राजस्थान अपनी समृद्ध विरासत, अतिथि सत्कार परंपरा और सतत पर्यटन दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1966 से आयोजित हो रहा यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन विश्व पर्यटन उद्योग का अग्रणी मंच माना जाता है। इस वर्ष इसका साठवाँ संस्करण आयोजित हो रहा है, जो वैश्विक पर्यटन जगत की छह दशकों की यात्रा और उपलब्धियों को रेखांकित कर रहा है। सुव्यवस्थित संरचना के लिए प्रसिद्ध इस मेले में विभिन्न देशों और गंतव्यों के भौगोलिक विभाजन के साथ साहसिक पर्यटन, व्यावसायिक यात्रा, चिकित्सकीय पर्यटन तथा यात्रा प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्र सम्मिलित हैं।

Related posts

अंबेडकर जयंती पर भाजपा भोजपुर ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की , आर के सिंह हुए शामिल।

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

सरकार के हस्तक्षेप के बाद टमाटर की थोक कीमत घटी!आज से 80 रुपये किलो बिकेगा टमाटर।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, नीलाम पत्र, टाटा लीज भूमि अतिक्रमण की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को इस वित्तीय वर्ष हेतु निर्धारित लक्ष्य के शत-प्रतिशत प्राप्ति का दिया गया निर्देश।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: भ्रामक और निराधार है पीके के आरोप: भोजपुर जिला प्रशासन

rktvnews

बक्सर:डी के कॉलेज में धरीक्षना कुंवरी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजली! रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment