RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के महत्व,सुलभता और उपलब्धता पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्रा संग नेताओं ने प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

आयुष्मान भव अभियान के तहत केवल 2 दिनो में 1 लाख लोगो ने बनवाएं आयुष्मान कार्ड जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है और केंद्र सरकार की आमजनों हेतु संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की सफलता को दर्शाती हैं:प्रदेश प्रवक्ता संजीव मिश्र

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्थानीय आरा परिसदन सभागार मे प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व सांसद मीना सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत आयुष्मान कार्ड के महत्व,सुलभता और उपलब्धियों पर विस्तार से वक्तव्य दिए गए।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नेतागणो ने कहा की भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ‘‘आयुष्मान भारत योजना’’ देश स्तर पर अपनी पूर्ण सफलता की ओर है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के तहत सभी के लिए सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवा बहाल की जा रही हैं। विश्व की सबसे बड़ी बीमा योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों (बीपीएल धारकों) को इस योजना का लाभ केन्द्र सरकार दे रही है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने तय किया है कि किसी गरीब को पैसे के अभाव में इलाज से वंचित होने नहीं दिया जायेगा। गरीब परिवारों को उनके घरों के पास ही बेहतर इलाज की सुविधा केन्द्र की सरकार प्रदान कर रहीं है।

‘‘आयुष्मान कार्ड’’ बनाने का कार्य नरेन्द्र मोदी की सरकार तीव्र गति से कर रही है ताकि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सके। आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा के तहत देश के लाखो हेल्थ और बेलनेस सेंटरों पर आयुष्मान मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड बाँटने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। आयुष्मान सभाओं का आयोजन होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिसाल पेश करने वाले गांवो को आयुष्मान गांव भी घोषित किया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्रालय की योजनाओं का फायदा हर व्यक्ति तक पहॅुंचाने के मकसद के साथ यह अभियान शुरू किया गया है। प्रेस वार्ता में नेताओं ने कहा की आयुष्मान कार्ड बनवाने के प्रोसेस को आसान बनाया गया है। इस बार लोग खुद ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आयुष्मान कार्ड बनवा सकेंगे। लोग अपने समार्ट फोन के जरिये जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड या अन्य वांछित कागजात अपलोड कर कार्ड के लिए पंजीकरण कर सकते है। इसके बाद सरकार लोगों के अनुरोध को जांच करने के बाद उनके नाम योजना में पंजीकृत कर देगी।

आयुष्मान योजना के लिए पात्रता जांचने के लिए लोग 14555 पर कॉल किया जा सकता है और इसके साथ ही Pmjay.gov.in साइट के जरिए भी अपनी पात्रता चेक कर सकते है।

आयुष्मान भारत योजना में पुरानी बीमारियां भी कवर होती है। किसी बीमारी में असपताल में एडमिट होने से पहले और बाद में खर्च इसमें कवर होता है। सभी मेडिकल जाँच, ऑपरेशन, इलाज जैसी चीजें इसमें शामिल है। इस योजना के तहत अब तक साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा लोग अपना इलाज करा चुकें है। देश के 27 हजार से अधिक हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा मिल रही हैं। बताया गया की अब तक 24 करोड़ 82 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है और इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के हर गाँव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को सुनिश्चित करना है। ‘‘आयुष्मान भव अभियान’’ के तहत केवल दो दिन में एक लाख लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं जो अपने आप में एक रिकार्ड है। नरेन्द्र मोदी सरकार आयुष्मान भव अभियान के जरिए आयुष्मान भारत योजना को घर-घर तक पहुँचाने में जुटी हुई है। ‘‘आयुष्मान भव’’ का सीधा मकसद है कि गाँव-गाँव व शहर-शहर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तेजी से हो।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना बिहार में कराह रहा है। 2018 में योजना शुरू होने के बाद से अब तक राज्य में मात्र 13 प्रतिशत लाभार्थियों का ही गोल्डन कार्ड बन पाया है जो राज्य के लिए चिंताजनक स्थिति है। वार्ता में वक्ताओं ने कहा की बिहार सरकार की उदासीनता एवं अफसरशाही के कारण आयुष्मान कार्ड की गति बिहार में धीमी पड़ी हुई है। बिहार में 5,55,62,406 चयनित लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है, इसमें से बीते लगभग 5 साल में 76,85,552 लोगों के ही गोल्डन कार्ड बन पाये है। शेष जरूरतमंद योजना का लाभ नहीं ले पा रहे है। इसके लिए बिहार सरकार की उदासीनता एवं अफसरशाही पूर्णतः दोषी है। भोजपुर जिला में 13,48,503 का लक्ष्य था लेकिन अभी भोजपुर जिला में 2,40,670 ही कार्ड बन पायें है। वहीं कोरोना काल के बाद से जिलो में गोल्डन कार्ड निर्माण की गति मंद है। भारत सरकार बिहार सरकार के रवैया को देखते हुए अब सीधी पहल कर आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान शुरू की है।

इस अभियान को पीएम मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितम्बर से लागू किया गया हैं इस अभियान के तहत आगामी 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्रों पर आयुष्मान मेले आयोजित किये जाएंगे। पात्र लोगों के तुरंत कार्ड बनाये जाएंगे। देश के सभी जिले के मेडिकल कॉलेज और ब्लाक में कैंप लगाए जाएंगे। वार्ता में बताया गया की आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में रोहतास पहले और मुंगेर दूसरे स्थान पर है और सवाल उठाया की भोजपुर जिले में ये आखिर कम क्यों है? केन्द्र सरकार बिहार के आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को लाभ पहुँचाने के लिए कृत संकल्प है।

संवाददाता सम्मेलन में विशिष्ट नेता सहित पूर्व जिलाध्यक्ष डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द सिंह,उदय प्रताप सिंह,लव पांडेय,वंदना राजवंशी, महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, मंत्री मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, अरबिन्द प़ाडेय,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,प्रवक्ता नवीन प्रकाश,राजेश सिंह,निलेश कुमार जैन,धीरज सिंह,निशांत सिंह सेंगर,सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह,ममता सिंह,अशोक शर्मा, राकेश कुमार पुतुल,अजय गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर :बलराज बाबा मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना।

rktvnews

भोजपुर:अभय विश्वास भट्ट की माता के श्राद्ध कार्यक्रम में भजन, बर्तन,वस्त्र और भोजन वितरित।

rktvnews

बिहार:16वें वित्त आयोग की बैठक में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

rktvnews

बिहार:प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान- 15 साल से कम उम्र के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना है उसका भी खर्चा सरकार देगी।

rktvnews

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की वार्षिक मानसून सेल शुरू।

rktvnews

Leave a Comment