RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे मना विश्व पर्यावरण दिवस।

श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे वृक्षारोपण

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) गुलाब फलाहारी ने वृक्षारोपण कर की। इस मौके पर प्राचार्य प्रो डा गुलाब फलाहारी ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पृथ्वी हमारा अनमोल रत्न है जिसे बचाना हम सभी का कर्तव्य है। हम अपने पर्यावरण की सुरक्षा स्वयं ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए तापमान और प्रदूषण को वृक्षारोपण के द्वारा कम किया जा सकता है। इसके अलावा प्लास्टिक का कम प्रयाेग, जल और बिजली की बचत, कचरे का सही निपटारा कर हम पर्यावरण को बचा सकते हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी (एन एस एस) डॉ0 मनोज कुमार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के साथ 1-1 पेड़ लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण की शपथ ली। उन्होंने और स्वयं सेवकों ने संकल्प लिया कि पृथ्वी से प्रेम करेंगे, उसे बचाएंगे और एक हरा भरा भविष्य बनायेंगे। इस कार्यक्रम मे डॉ0 संतोष तिवारी, राजन तिवारी, चंदन तिवारी, दीपक, प्रकाश चौबे, सुशील ठाकुर, राहुल, पिंटू आदि उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय मंत्री तोमर की वियतनाम, ओमान, कनाडा के मंत्रियों के साथ हुई बैठकें।

rktvnews

भोजपुर: आरा स्टेशन परिसर में ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज युनियन के बैनर तले मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन।

rktvnews

सल्फर (होमियोपैथी)

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 20 सितंबर 25

rktvnews

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान’ का प्रचार अंतिम दौर में।

rktvnews

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोह का किया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment