RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

जिलाधिकारी रीना जोशी ने खेत में क्रॉप कटिंग प्रयोग का निरीक्षण किया! इस दौरान स्वयं धान की फसल की कटाई भी की।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 18 सितंबर। आज जिलाधिकारी रीना जोशी ने तहसील पिथौरागढ़ की पट्टी धनोरा के ग्राम पण्डा की किसान कमला देवी के खेत में धान की फसल की कटाई प्रयोग( क्रॉप कटिंग प्रयोग) का निरीक्षण किया! इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं भी धान की फसल की कटाई की!
क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत खेत के 30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धान की कटाई की गई तथा धान को झाड़ने के बाद धान को तोला गया! जिसके आधार पर खेत में धान की फसल के औसत उत्पादन का अनुमान लगाया गया।
बता दे कि इसी प्रकार जनपद में फसल के औसत उत्पादन का अनुमान लगाया जाता है! जिसके आंकड़े शासन में देहरादून स्थित कृषि विभाग को प्रेषित किए जाते हैं!
इस अवसर पर तहसीलदार पिंकी आर्या, प्रधान ग्राम पण्डा जयश्री नितवाल आदि उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत राज्य सलाहकार समिति की बैठक का हुआ आयोजन।

rktvnews

पटना:मिशन कर्मयोगी, IGOT प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:डुमरिया प्रखंड के भीतर आमदा सीएचसी के अंतर्गत सुदुरवर्ती चाम्बुचटानी, रानीझरना, सुनूडुर टोलो में मलेरिया की जांच हेतु मेडिकल टीम पहुची।

rktvnews

सोनपुर मेला परिसर में बिहार स्कूल आफ योगा मुंगेर के योग प्रशिक्षक के द्वारा 4 से 8 दिसंबर तक योगासन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

rktvnews

आतंकवाद विरोधी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

आरा जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन के डिब्बे से भारी मात्रा में शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment