RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं पर सुनवाई, त्वरित निष्पादन के निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)24 मार्च।जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में मंगलवार को विभिन्न प्रखंडों से आए आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त कीर्तिश्री जी के समक्ष प्रस्तुत की।
जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, सड़क निर्माण, कृषि, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से संबंधित मामलों सहित अन्य प्रशासनिक विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों के लिए प्रशासन तक अपनी समस्याएं सीधे पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है, जिससे समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ-साथ प्रशासन के प्रति जनविश्वास भी सुदृढ़ होता है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन चतरा द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।

Related posts

मुजफ्फरपुर:स्थानीय उद्यमियों के प्रोत्साहन को लेकर “आकांक्षा हाट मेला” का भव्य आगाज़, ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबन की ओर बढ़ने का अवसर।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर : वकीलों की हो जायेगी बल्ले-बल्ले,पूर्व सचिव ने सुझाए उपाय

rktvnews

सारण :नंदलाल सिंह महाविद्यालय में विकसित भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

यूपीएससी का परिणाम घोषित:शक्ति दुबे ने प्रथम स्थान हासिल कर महिला शक्ति का लहराया परचम।

rktvnews

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने 125 मेगावाट क्षमता का लिग्नाइट आधारित बिजली संयंत्र और 1000 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के उद्देश्य से संयुक्त उपक्रम के गठन के लिए राजस्थान सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment