आरा/भोजपुर 17 सितंबर।आज बिहार राज्य चौकीदार दफादर पंचायत भोजपुर के बैनर के तत्वधान में भारत के सुकरात पेरियार रामा सामी नायकर का जयंती समारोह आरा अंचल परिसर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत उनके फोटो पर माल्यार्पण उमेश कुमार सुमन राज्य सचिव कर्मचारी महासंघ गोपगुट बिहार ने कर किया साथ ही उपस्थित लोगों ने फोटो पर पुष्पांजलि की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद सिंह जिला अध्यक्ष महासंघ गोप गुट भोजपुर ने किया। संचालन उमेश कुमार सुमन राज्य सचिव कर्मचारी महासंघ गोपगुट बिहार पटना ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित संघ, महासंघ गोप गुट भोजपुर के नेतृत्वकारी साथियों सहित अन्य ट्रेड यूनियन एवम पेरियार के विचारो को समझने वाले साथी भी उपस्थित हुए अपने संबोधन में वक्ताओ ने कहा कि भारत के सुकरात पेरियार रामा सामी का जीवन बहुत ही संघर्ष का रहा,17. सितंबर 1879को इनका जन्म हुआ और देहांत 24. दिसंबर 1973 को हुआ। पेरियार तमिल में अर्थ सम्मानित व्यक्ति के नाम से जाना जाता है, बीसवीं सदी के तमिलनाडु के प्रमुख नेता थे, जो दलित समाज, शोषित पीड़ित ब गरीबों के उत्थान के लिए कार्यरत रहे, उन्होंने जातिवादी व गैरबराबरी वाले वक्त्व का विरोध किया, जो इनके अनुसार दलित समाज के उत्थान का एक मात्र विकल्प था। पेरियार अपनी मान्यता का पालन करते हुए अंतिम समय तक जाति और पाखण्ड से उत्पन असमानता और अन्याय का विरोध करते रहे। उन्होंने लंबा, सार्थक सक्रिय जीवन जिया, पेरियार रामा सामी के जीवन साथी नगम माई से 1933 में शादी हुआ।नायकर का बचपन में स्थानीय गांव के विद्यालय में दाखिला हुआ। 5 साल तक ही शिक्षा प्राप्त कर अपने पिता के कारोबार में शामिल हुवे, उनके घर भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहता था। बचपन से ही वे पाखंड और आडंबर के विरोधी थे, पारामणिकता पर सवाल उठाया करते थे, वे बाल विवाह, देव दासी, विधवा पुनर्विवाह के विरुद्ध अवधारणा, दलितों के शोषण के पूर्ण विरोधी थे। 13वर्ष में शादी हो गया, उन्होंने अपनी पत्नी को भी अपने विचारो से ओत प्रोत किया, नास्तिक दार्शनिकों मनुष्य के लिए कोई सरल स्थिति नही है नास्तिक के लिए बड़े साहस और विश्वास की जरूरत पड़ती हैं कार्यक्रम को अवधेश पासवान, मनोज कुमार त्रिपाठी ,संजय कुमार, ज्योत राम मनीष कुमार ,रामकुमार सिंह, कामता सिंह, राजदेव पासवान, जयराम सिंह गौतम कुमार, रामदयाल सिंह, सोमारू यादव, हीरा लाल, सुरेंद्र यादव, अभिमन्यु, नंद लाल पासवान, कामता सिंह, सहित अन्य ने संबोधित किया।
