RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर :जिला क्रिकेट सीनियर डिवीजन में स्टूडेंट इलेवन ग्रीन एवं जूनियर डिवीजन में राइजिंग स्टार विजयी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जनवरी।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में शुक्रवार को स्टूडेंट इलेवेन क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम क्रिकेट अकादमी भोजपुर ग्रीन के बीच मैच प्रातः 10:00 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते स्टूडेंट इलेवेन ग्रीन की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए ।स्टूडेंट ग्रीन की तरफ से वीरू ने सर्वाधिक 53 रन ,विनीत ने 38 रन ,रवि ने 24 रन एवं शिवम सिंह ने 30 रन बनाए। क्रिकेट अकादमी भोजपुर ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए निशांत नमन ने सर्वाधिक चार विकेट ,शशांक में तीन विकेट, विशाल ने दो विकेट और रवि ने एक विकेट लिया ।
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट अकादमी भोजपुर ग्रीन की पूरी टीम 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी। क्रिकेट अकादमी भोजपुर की तरफ से विशाल ने 14 रन, शशांक ने 11 रन, अतुल ने नाबाद 27 रन और सुमित ने नाबाद 27 रन बनाए। अतिरिक्त रनों की संख्या 27 रही। स्टूडेंट ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सनी, विनीत और शिवम ने दो-दो विकेट लिया। सूरज को एक विकेट मिला। इस प्रकार स्टूडेंट ग्रीन ने यह मैच 55 रनों से जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच विनीत रहे। जिन्हें शाहाबाद पारामेडिकल कॉलेज की तरफ से जिला पैनल के अंपायरों द्वारा सम्मानित किया गया ।
वहीं जूनियर डिवीजन में शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब बनाम राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 10:00 बजे शुरू हुआ ।टॉस जीतकर राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। राइजिंग स्टार की तरफ से पीयूष ने सर्वाधिक 75 रन, राजीव ने 22 रन ,अमित ने 13 रन और आकाश ने नाबाद 22 रनों का योगदान किया। न्यू कर्मन टोला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनामिका राज एवं जिया सोनी ने तीन-तीन विकेट अर्श गुंजा, आलोक राज ,अक्षत राज ने एक-एक विकेट लिया ।
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू कर्मन टोला की पूरी टीम 27 ओवर में 99 रन बनाकर आउट हो गई। न्यू कर्मन टोला की तरफ से विक्की ने सर्वाधिक 28 रन, गगन गंजे ने 12 रन, जिया ने 11 रन बनाए ।इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका ।राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु, आकाश एवं अमित ने दो-दो विकेट लिए ।आतिश एवं गोविंद को एक-एक विकेट मिला। इस प्रकार राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने यह मैच 115 रनों से जीत लिया ।आज के मैच के निर्णायक सीनियर डिवीजन में नवीन एवं श्रीधर थे, स्कोरिंग ओम प्रकाश ने की। वहीं जूनियर डिवीजन में सचिन एवं रौशन थे, स्कोरिंग अमृतेश ने की ।मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी विभिन्न क्लबो के खिलाड़ी, सीनियर खिलाड़ी एवं पूर्व मुखिया संजय सिंह, सीनियर पत्रकार आशुतोष पांडेय, लीग संयोजक आकाश कुमार, कुमार विजय ,वरुण राज, सागर तिवारी उपस्थित थे ।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने ली उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना — किसान का काम करते हुए अंग-भंग या मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये तक की सहायता, अब तक 11 हजार 777 पीड़ित किसानों को मिला 176 करोड़ 37 लाख रुपये का आर्थिक संबल

rktvnews

रांची: शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात।

rktvnews

समावेशी आपदा जोखिम डेटा गवर्नेंस पर आपदा सूचना प्रबंधन के विकास के लिए एशियाई और प्रशांत केंद्र (एपीडीआईएम) का 10वां सत्र विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

rktvnews

दरभंगा:जीविका ने बदली रंजू देवी की जिंदगी।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment