RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भीड़ व भगदड़ से बचाव पर चित्र प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अक्टूबर।चरपोखरी प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय भोजपुर के कला प्रेक्षागृह में छठ दीपावली, धनतेरस पर भीड़ व भगदड़ से बचाव पर चित्र प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक अजय राय अपने संबोधन में छात्राओं को इस कलात्मक प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी।बोले कला सृजन जीवन सृजन जैसा है,जब मानव खुद को अनुकूल परिस्थिति में पाता है तब सृजन पनपती है। इस प्रतियोगिता में तकरीबन 40 छात्राओं ने हिस्सा लिया वरिष्ठ शिक्षक सुकेश कुमार, सुनित त्रिपाठी, सुभांशु शर्मा ने अपने अपने संबोधन में छात्राओं ने बेहतर प्रयास की सराहना की।ज्योति कुमारी, गुड़िया कुमारी, रागिनी कुमारी, शिवानी कुमारी,किरन कुमारी, संध्या कुमारी,नन्दनी कुमारी, अमृता कुमारी, सलोनी कुमारी,नन्दनी कुमारी को बेहतर चित्र सृजन के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षक रौशन राय ने कहा की छात्राओं का सृजनात्मक समझ इस तरह के कला गतिविधि से बेहतर होता है। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं में मुख्य जसिका कुमारी, जानकी कुमारी, संध्या कुमारी, बेबी कुमारी, मुख्य है।

Related posts

बक्सर: 2 जुलाई को आयुक्त की होने वाली बैठक के पूर्व डीएम ने की पंचायत सरकार भवन एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना की समीक्षा।

rktvnews

दरभंगा:जायद फसल के संदर्भ में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

खान मंत्रालय के सीसीए ने ई-बिल के उपयोग पर कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

चंद्र वंश में कई प्रतापी राजा हुए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

मोतिहारी:स्वच्छ निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में लोक सभा निर्वाचन-2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में बैठक -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:प्रो कमलानंद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित खेल महोत्सव का समापन।

rktvnews

Leave a Comment