RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)02 जून।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने आज कल्याणपुर स्थित वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। मौके पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वेयरहाउस के डबल लॉक व सीलबंद तीनों विधानसभा कक्षों को नियमानुसार खोलते हुए भौतिक सत्यापन किया गया एवं उनके सुरक्षित रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया गया।
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, निगरानी प्रणाली, रिकॉर्डिंग व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि निगरानी व्यवस्था को चौबीसों घंटे सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखा जाए तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। आगे वेयरहाउस में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को अद्यतन व सुव्यवस्थित बनाए रखें। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस की नियमित सफाई एवं आवश्यक रखरखाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी व कर्मियों को दिया।
इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व संबंधित विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 10 अगस्त 24

rktvnews

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने आरआईएनएल, विशाखापत्तनम की अपनी पहली यात्रा के दौरान आरआईएनएल समूह को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

rktvnews

बक्सर डीएम के औचक निरीक्षण में कई मिले अनुपस्थित, काटा वेतन मांगा स्पष्टीकरण।

rktvnews

वैशाली:जिला पदाधिकारी द्वारा सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आए मरीजों को दिग्भ्रमित कर निजी संस्थानों में भेजने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश।

rktvnews

पिथौरागढ़:जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने स्थानीय डिग्री कॉलेज परिसर में ईवीएम स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष,मतदान सामग्री वितरण ,कंट्रोल रूम आदि व्यवस्थाओ हेतु स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

सारण:सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक टिप्पणी के आरोप में एक गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment